Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सोनीपत संसदीय क्षेत्र में 40 हजार करोड़ रुपये से सडक़ें बनाई
    राज्य

    सोनीपत संसदीय क्षेत्र में 40 हजार करोड़ रुपये से सडक़ें बनाई

    adminBy adminJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नौ वर्ष मेंं विकास का नया रास्ता मिला, विदेशों में देश का मान बढ़ाया: सांसद कौशिक
    -20 जून को नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

    सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृतव में नौ वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश के विकास को नया रास्ता दिया है, सोनीपत संसदीय क्षेत्र में 40 हजार करोड़ की सडक़ परियोजनाएं हैं। आभार प्रकट करने के लिए 20 जून को सोनीपत की नई अनाज मंडी में गौरव भारत रैली करेंगे। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल आएंगे।सांसद रमेश कौशिक शनिवार को पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के विश्राम गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    सांसद कौशिक ने बताया कि हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव और हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को 12 लेन मार्ग बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। पुलों का कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राई में आमंत्रित करते हुए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत केएमपी व केजीपी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यमुना से बहालगढ़-खरखौदा-झज्जर रोड के निर्माण पर चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    सांसद कौशिक बोले कि गन्नौर में स्थापित रेल कोच फैक्टरी में अब वंदे भारत की बोगियों के निर्माण के लिए लगभग तीस हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। लगभग 70 हजार करोड़ की लागत से विभिन्न रेलमार्गों का विद्युतीकरण करवाया गया। सोनीपत सहित गोहाना तथा जींद के रेलवे स्टेशनों को 25-25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा। गन्नौर में बसाई जा रही भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी से किसानों की आमदनी को दोगुना करने में मदद मिलेगी। राई हलका तो गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित हो रहा है। खरखौदा अब दूसरा मानेसर बन जाएगा। पलवल से कुंडली नई रेल लाइन का काम भी शुरू हो चुका है। जीटी रोड पर भी ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेशों में भी देश का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सकुशल भारत वापस लेकर आये। कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों के लिए भोजन की नियमित रूप से व्यवस्था की गई। ललित बतरा, राजीव जैन, जसबीर दोदवा, विक्की भारद्वाज, राजेंद्र कौशिक, नीरज आत्रेय आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के अग्निवीरों के पहले बैच ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
    Next Article पटना को मिल सकती है एक और वंदे भारत एक्सप्रेस
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version