-उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में चल रहा उप्र क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के समापन समारोह में 10 जून को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद आयेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (विवेकानन्द नगर) शास्त्रीनगर सुलतानपुर में चल रहा है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेन्द्र सिंह ने दी।

संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (सामान्य) में 190 और संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (विशेष) में 175 कार्यकर्ता प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। दोनों वर्ग एक ही परिसर में चल रहे हैं।

संघ कार्य विस्तार के लिए लगाये जातें हैं वर्ग
संघ कार्य विस्तार व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशिक्षण वर्ग लगाता है। संघ समाज में परिवर्तन के लिए नई-नई गतिविधियां संचालित कर रहा है। प्रौढ़ शाखाओं के संचालन, जागरण श्रेणी, गतिविधि तथा सेवा कार्यों के संचालन के लिए कार्यकर्ता निर्माण करने के लिए वर्ग लगाये जाते हैं।

द्वितीय वर्ष सामान्य के वर्ग में 18 से 40 वर्ष की आयु के कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। वहीं जिनकी आयु 40 वर्ष से ऊपर होती है, उन्हें द्वितीय वर्ष विशेष के वर्ग में भेजा जाता है। सामान्य व विशेष के वर्ग में शारीरिक कार्यक्रम अलग-अलग होते हैं। अन्य कार्यक्रम एक जैसे होते हैंं। विशेष वर्ग में अधिक आयु के कार्यकर्ता होने के कारण उनसे शारीरिक कार्यक्रम कम कराया जाता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version