Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेविला ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता यूरोपा लीग का खिताब
    Breaking News

    सेविला ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता यूरोपा लीग का खिताब

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बुडापेस्ट। सेविला ने बुधवार को एएस रोमा को पेनल्टीशूट आउट में 4-1 से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार यूरोपा लीग का खिताब जीता। मैच में रोमा ने शानदार शुरूआत की। 34वें मिनट में पाउलो डायबाला ने गोल कर रोमा को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच के 55वें मिनट में रोमा के डिफेंडर गियानलुका मैनसिनी के आत्मघाती गोल की बदौलत सेविला ने 1-1 की बराबरी कर ली। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया, गोंजालो मोंटील ने विजयी किक मारी, जैसा कि उन्होंने फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना के लिए किया था, और सेविला को सातवीं बार खिताब दिला दिया।

    शूटआउट में सेविला के कीपर यासिन बाउनो नायक बनकर उभरे, उन्होंने गियानलुका मैनसिनी और रोजर इबनेज़ से पेनल्टी बचाई। वहीं, सेविला ने अपने शुरुआती चार मौकों को गोल में बदलकर खिताब पर कब्जा किया। रेफरी एंथोनी टेलर द्वारा मैच में 14 येलो कार्ड दिए गए जो यूरोपा लीग के मैच में अब तक का सबसे अधिक है। मैच में कुल मिलाकर लगभग 30 मिनट का ठहराव समय था।

    बता दें कि सेविला के लिए यह सीजन काफी कठिन रहा है। सीजन के दौरान सेविला का ला लीगा में काफी खराब प्रदर्शन रहा, इस दौरान उसने अपने दो प्रबंधकों को निकाल दिया। हालांकि चैंपियंस लीग से बाहर होने के बाद क्लब ने फॉर्म में वापसी की। सेविला ने यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में जुवेंटस को हराने से पहले पीएसवी आइंडहोवन, फेनरबाश और मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमर्शियल गैस के दाम में बड़ी कटौती, सिलेंडर 83.50 रुपये सस्ता
    Next Article एसवीयू की टीम ने मोहनिया एसडीएम के तीन ठिकानों पर मारी छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी

      August 5, 2025

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version