Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार मिलाजुला कारोबार करके बंद हुए थे। वहीं आज यूएस फ्यूचर्स में सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यूरोपीय बाजार पर लगातार दबाव बना नजर आया, जिसकी वजह से तीनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है।

    पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में मिलाजुला कारोबार होता नजर आया। डाओ जोंस 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 33,946.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी और एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.37 प्रतिशत मजबूत होकर 4,381.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 128.41 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,630.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    आपको बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ किया है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी पहले के मुकाबले नरम होगी। उन्होंने साफ किया है कि महंगाई दरों में जैसे-जैसे कमी आएगी, वैसे-वैसे ब्याज दरों को भी कम किया जाएगा। पॉवेल के इस बयान के बाद अमेरिकी बाजार का उत्साह बढ़ा हुआ नजर आया।

    दूसरी ओर यूरोपीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने एक बार फिर ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जिसकी वजह से ब्याज दर 2008 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर 5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी का असर पिछले कारोबारी सत्र में यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांकों की गिरावट के रूप में नजर आया। एफटीएसई इंडेक्स 0.76 प्रतिशत टूट कर 7,502.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,203.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,988.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों पर भी आज लगातार दबाव बना नजर आ रहा है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि ताइवान और चीन के बाजारों में आज कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में आज सबसे बड़ी गिरावट हैंग सेंग इंडेक्स में नजर आ रही है, जबकि जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स अभी तक के कारोबार में अन्य बाजारों की तुलना में सबसे कम टूटा है।

    एसजीएक्स निफ्टी 108.50 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,722.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.64 प्रतिशत गिरकर 3,201.79 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स 580.92 अंक यानी 1.75 प्रतिशत फिसल कर 32,683.96 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 386.25 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,832.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.71 प्रतिशत कमजोर होकर 2,575.32 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत टूट कर 1,502.25 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत लुढ़क कर 6,644.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन का निधन
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में प्राइम केबल की कमजोर एंट्री, डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      September 29, 2025

      सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, सोने की कीमत में मामूली गिरावट

      September 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version