Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»टाका-रुपे डेबिट कार्ड भारत और बांग्लादेश के बीच जल्द होगा शुरू
    विदेश

    टाका-रुपे डेबिट कार्ड भारत और बांग्लादेश के बीच जल्द होगा शुरू

    adminBy adminJune 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बैंकिंग के क्षेत्र में भारतीय डेबिट कार्ड रुपे को मजबूत करने के क्रम में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भारत-बांग्लादेश के बीच इसकी शुरुआत होने जा रही है। टाका-रुपे डेबिट कार्ड सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच लांच होगा। भारत में यात्रा के दौरान इस कार्ड से ट्रैवल कोटा में 12 हजार डॉलर खर्च किए जा सकते हैं।

    बांग्लादेश बैंक के पूर्व गवर्नर और प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री डॉ. अतिउर रहमान ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और सक्रिय होगी। डॉलर पर दबाव कम होगा। इस संबंध में रहमान ने पहले भी हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में इसकी पहल करने को कहा था।

    बांग्लादेश के इस्लामी ओइक्या जोत के अध्यक्ष मीचबाहुर रहमान चौधरी ने कहा, “मैंने पहले हिन्दुस्थान समाचार को बताया है कि बांग्लादेश से लाखों लोग चिकित्सा उपचार, यात्रा, व्यवसाय सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए भारत आते हैं। यदि टाका-रुपया डेबिट कार्ड भारत के साथ मिलकर लॉन्च किया जाता है तो सभी को लाभ होगा। इससे दोनों देशों के बीच चलने वाले हवाला कारोबार को भी तगड़ा झटका लगेगा। ”

    बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने डॉलर बचाने के लिए देश में टाका-रुपये का डेबिट कार्ड पेश करने का फैसला किया है। इस कार्ड से उपयोगकर्ता देश के भीतर खरीदारी सहित विभिन्न बिलों का भुगतान कर सकते हैं और भारत में यात्रा करते समय उसी कार्ड का इस्तेमाल भारत में भी वित्तीय भुगतान के लिए आसानी से कर सकेंगे। बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने कहा कि यह सुविधा आगामी सितंबर से शुरू की जाएगी। गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने गत रविवार को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के लिए नई मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी थी।

    बांग्लादेश बैंक के गवर्नर ने कहा, “हम रुपये का पे-कार्ड लॉन्च कर रहे हैं। हमलोग इसे भारतीय रुपये से जोड़ेंगें। ग्राहक इस कार्ड का उपयोग बांग्लादेश में डेबिट कार्ड के रूप में कर सकते हैं। आप कोई खरीदारी कर सकते हैं। उसके बाद जब आप भारत जाते हैं, तो आप इस कार्ड से यात्रा कोटा पर 12 हजार डॉलर ( भारतीय मुद्रा में करीब 10 लाख रुपये) खर्च कर सकते हैं। नतीजतन मुद्रा विनिमय में जो घाटा होता है, वह अब नहीं होगा। यानी अगर आप किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पहले आपको टाका से डॉलर में बदलना होगा, फिर आपको भारत जाकर डॉलर को रुपये में बदलना होगा। अगर आप टाका पे कार्ड लेते हैं तो दो बार पैसा बदलने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से लागत कम से कम छह फीसदी कम हो जाएगी।

    उन्होंने यह भी कहा, “कई बांग्लादेशी पर्यटक हर साल भारत जाते हैं। यह कार्ड उनके लिए बहुत सुविधाजनक होगा।”
    गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने यह भी कहा, “बांग्लादेश और भारत अपने द्विपक्षीय व्यापार लेनदेन के एक हिस्से को अपनी-अपनी मुद्राओं में निपटाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। इस समझौते का मकसद डॉलर के भंडार पर दबाव कम करना है। भारत से बांग्लादेश की आय करीब दो अरब डॉलर है, व्यापार लेनदेन की इस राशि को रुपये में तय किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी का रुख, ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सेंसेक्स
    Next Article  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले एलन मस्क, कहा-मैं मोदी का फैन हूं, भारत में किसी दूसरे देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version