Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हजारीबाग के एक गांव में पक्की सड़क नहीं, लोग हलकान, प्रसव पीड़ा में महिला को चलना पड़ा चार किमी पैदल
    Jharkhand Top News

    हजारीबाग के एक गांव में पक्की सड़क नहीं, लोग हलकान, प्रसव पीड़ा में महिला को चलना पड़ा चार किमी पैदल

    adminBy adminJune 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दूसरे गांव पहुंच कर मिली एंबुलेंस, तब पहुंची अस्पताल
    -सीएचसी इचाक में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
    दीपक सिंह
    हजारीबाग। राज्य में आज भी कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं, जहां पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोग हलकान होते हैं। ऐसा ही एक मामला हजारीबाग में सामने आया है। जिले के इचाक प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सुदूरवर्ती पहाड़ों के बीच डाड़ीघाघर पंचायत में पुरनपनियां गांव है। यहां सड़क मार्ग नहीं होने के कारण एक महिला को प्रसव पीड़ा में चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। महिला तीन घंटे में दूसरे गांव पहुंची, तब एंबुलेंस मिली और अस्पताल पहुंच सकी। भगवान का शुक्र है कि अस्पताल में उसने बच्चे को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।

    गांव की महिलाओं ने की मदद
    डाड़ीघाघर पंचायत के पुरनपनियां गांव निवासी सुरेंद्र किस्कू की पत्नी मुन्नी देवी को आठ जून की रात से ही प्रसव पीड़ा का एहसास हुआ। रात भर महिला घर पर छटपटाती रही। सुबह होने पर उसके पति, बाबूलाल मांझी, चंदमुनी देवी, ननकी देवी, सुकुरमुनी देवी आदि उसको सहारा देते हुए पैदल फुफंदी चौक तक लाये। वह पीड़ा की वजह से तीन घंटे में चार किलोमीटर की दूरी तय कर पायी। इसके बाद वहां से एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

    गांव में पक्की सड़क नहीं होने से परेशानी
    फुफंदी गांव के बाद डाड़ीघाघर पंचायत के पुरनपनियां, गरडीह, सालूजाम, धरधरवा गांव जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण पहाड़ी पगडंडी से होकर लोग आना-जाना करते हैं। इसके कारण लोगों को वर्षों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को डोली में बैठाकर इलाज करवाने के लिए ले जाना पड़ता है।

    सड़क निर्माण की कई बार कर चुके मांग
    फुफंदी गांव के लोग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क निर्माण की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। इस संबंध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सचिव रमेश कुमार हेंब्रम ने कहा कि उन्होंने सड़क निर्माण कराने की गुहार जिला प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों से कई बार की है। इसके बावजूद आज तक सड़क नहीं बनी। उन्होंने कहा कि डाड़ीघाघर में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र कभी नहीं खुलता। वहां न तो कभी कोई चिकित्सक आता है और न ही कोई एएनएम। इस कारण इस पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ आज तक नहीं मिला सका है। वहीं, मुखिया नंदकिशोर मेहता का कहना है कि फुफंदी गांव से पुरनपनियां गांव तक सड़क निर्माण को लेकर हजारीबाग डीसी, कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित कुमार यादव को आवेदन दे चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
    Next Article आर्मी लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल और दिलीप घोष से तीन दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version