आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। चित्रपट झारखंड लगातार झारखंड की कला संस्कृति की विरासत को समृद्ध करने और उनका दृश्य-श्रव्य माध्यम से अभिलेखिकरण के लिए फिल्म निर्माण की विधा को जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ दीपक प्रसाद ने बताया कि चित्रपट झारखंड का मुख्य उद्देश्य झारखंड के वैसे प्रतिभावान कलाकारों और अन्य जिन्हे फिल्म निर्माण मे रुचि है, उन्हें प्रशिक्षित कर फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा मार्गदर्शन देना है, ताकि वे झारखंड की कला, संस्कृति, पर्यटन स्थल, जंगल, झरनों का फिल्मांकन कर अपनी विरासत को संरक्षित कर सकें और सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व पटल पर रख सकें। साथ ही साथ इसे अपनी रोजी रोटी का जरिया भी बना सके। इन्हीं तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चित्रपट झारखंड के द्वारा 23, 24 और 25 जून 2023 को सरला बिरला विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। चित्रपट झारखंड के द्वारा विगत दो वर्षों से अलग-अलग जिलों मे दिये जा रहे फिल्म निर्माण प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि इस फिल्म महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से 102 लघु फिल्में भेजी गयी। इस फिल्म महोत्सव के लिए तीन वर्गों मे (लघु फिल्म, डाक्यूमेंट्री और कैंपस) फिल्में आमंत्रित की गयी थी। उन फिल्मों को देख कर मुंबई से आये जूरी के सदस्यों ने 60 फिल्मों को प्रदर्शन के लिए योग्य पाया, जिनकी स्क्रीनिंग 23 से 25 जून के बीच सरला बिरला यूनिवर्सिटी आयोजन स्थल पर की जायेगी। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में अतिथि के तौर पर अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जनजातीय मंत्री भारत सरकार, डॉ महुआ मांजी राज्यसभा सांसद, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सरयू राय, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पद्मश्री मुकुंद नायक, शामिल हैं। इस उत्सव में जिनकी फिल्में प्रदर्शन के लिए चयनित हुई हैं, उन फिल्मों के निर्माता निर्देशक आदि को आमंत्रित किया जायेगा। इस फिल्म महोत्सव 2023 को सार्थक और उपयोगी बनाने की दिशा मे हरसंभव कोशिश चित्रपट झारखंड टोली के सदस्यों द्वारा की जा रही है, ताकि झारखंड प्रदेश भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आत्म निर्भर बन सके। विगत कई माह से इस आयोजन मे लगे चित्रपट झारखंड टोली के सदस्यों मे प्रांतीय समन्वयक नंदकुमार सिंह, डॉ. सुशील कुमार अंकन, राकेश रमण, सुमित मित्तल, पुलिन मित्र, डॉ. दीपक प्रसाद, नवीन सहाय, शैलेन्द्र भट्ट, विष्णुचंद्र गिरी, भारत भूषण, अनिमेष कुमार, अमित कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप वर्मा, सरला बिरला के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी और मुंबई से भारतीय चित्र साधना के सहसचिव आकाश आदित्य लामा, अविनाश कुमार सहित अन्य कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



