Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लातेहार में भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर सहित दो नक्सली गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार में भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर सहित दो नक्सली गिरफ्तार

    adminBy adminJune 6, 2023Updated:June 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव उर्फ चुलबुल उर्फ डॉक्टर तथा सदस्य गोदन कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है। जोनल कमांडर नागेंद्र पलामू के पाकी का रहने वाला है। इस पर लातेहार के अलावा आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं का मामला दर्ज है। दस्ता सदस्य गोदन गढ़वा के भंडरिया का रहने वाला है।

    इस संबंध में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता बूढ़ा पहाड़ के इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर माओवादियों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में जंगल में घूमता हुआ पाया।

    पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोगों में एक नागेंद्र उरांव है जो भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर है। दूसरा दस्ता सदस्य है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर नागेंद्र उरांव भाकपा माओवादियों के गोरिल्ला दस्ता काफी कमांडर था। आसपास के इलाके में माओवादियों के द्वारा किए गए लगभग सभी हिंसक वारदातों में नागेंद्र उरांव शामिल रहता था।

    वर्ष 2013 में कटिया जंगल में माओवादियों के आईईडी विस्फोट की घटना में भी शामिल था। इस घटना में 12 पुलिस के जवान बलिदान हुए थे, जबकि चार ग्रामीण मारे गए थे। घटना के बाद जवानों के शरीर में माओवादियों ने आईईडी लगा दिया था। इसके अलावा खपरीमहुआ जंगल में हुए माओवादी हमले में भी यह मुख्य रूप से शामिल था। इस हमले में पुलिस के छह जवानों का बलिदान हो गया था। वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर किए गए हमले में भी यह मुख्य रूप से शामिल था। इस घटना में चार पुलिसकर्मी बलिदान हुए थे ।

    एसपी ने बताया कि नागेंद्र उरांव माओवादियों के लिए डॉक्टर का भी काम करता था। इसकी गिरफ्तारी से माओवादियों को बड़ा नुकसान हुआ है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

    छापेमारी अभियान में गारू थाना प्रभारी राजीव कुमार भगत, बारेसांड थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर सरज कुमार, मोहम्मद शाहिद समेत कई पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपैपराजी की हरकत से शर्माए सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो वायरल
    Next Article इतना असहिष्णु तो कभी नहीं था पश्चिम बंगाल, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार सवालों के घेरे में
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version