रांची। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को रांची आयेंगे। वे दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर बिरसा चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कोकर समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।