रांची। रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के जल्द दौड़ने की उम्मीद बढ़ गई है। रांची से बरकाकाना, हजारीबाग टाउन और कोडरमा होकर पटना तक चलने वाली ट्रेन के लिए बरकाकाना- रांची के बीच नया रेल रूट तैयार हो गया है।

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के चलने की तारीखों में बार-बार कई कारणों से परिवर्तन होता रहा है। इसी बीच रांची से पटना के बीच चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को लेकर नई सूचना आई है कि ट्रेन के लिए नया रेल रूट तैयार हो चुका है और अब इसका परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। नया रूट तैयार हो जाने से रांची से बरकाकाना तक का घुमावदार सफर खत्म होगा। 63 किमी लंबी नई रेल लाइन तैयार होने से रांची से बरकाकाना तक की दूरी 46 किमी कम हो जाएगी।

जल्द ही इस रूट पर वन्दे भारत ट्रेन की सेवा शुरू कर दी जाएगी। ये ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा होकर पटना तक जाएगी। इसके लिए नया रेल रूट बनकर तैयार हो गया है। इस नए रूट के बीच सिधवर, हेहल, दरिदाग, सांकी, झांझीटोली, हुंडूर और मेसरा स्टेशन नए स्टेशन बनाये गए हैं। हालांकि, अभी तक रेलवे की ओर से इस ट्रेन के परिचालन का तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

रांची-बरकाकाना रूट तैयार हो जाने से सबसे पहले इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसके साथ रांची पहुंचने के लिए वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिल जाएगी, जिससे दूसरी ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी। मौजूदा रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। रेलवे के अनुसार, नई ट्रेनों के लिए रांची-पटना रूट तैयार है। बरकाकाना-रांची नए रूट के साथ ही जारंगडीह से पतरातू तक 85 किमी रेल मार्ग का दोहरीकरण भी पूरा हो चुका है। इससे धर्मल पावर प्लांटों को कोल परिवहन के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version