Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शक्ति-सिद्धि के लिए गुप्त साधना, 27 जून तक गुलजार रहेगा विंध्य पर्वत
    राज्य

    शक्ति-सिद्धि के लिए गुप्त साधना, 27 जून तक गुलजार रहेगा विंध्य पर्वत

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – माता का हाथी पर आगमन व प्रस्थान शुभ, भक्तों के लिए अद्भुत संकेत
    – धन, संतान सुख के साथ शत्रु से मुक्ति दिलाने में कारगर है गुप्त नवरात्र
    – किसी खास मनोकामना की पूजा के लिए तंत्र साधना का मार्ग लेने का है पर्व

    मीरजापुर। गुप्त नवरात्र…। इस बार हाथी पर सवार होकर आईं मां भगवती हाथी पर ही सवार होकर जाएंगी। यह भक्तों के लिए अद्भुत संकेत है। मां भगवती श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना और आराधना जुटे भक्तों को शत्रु से मुक्ति दिलाने के साथ कष्ट हरेंगी ही, तंत्र-मंत्र-साधना में जुटे साधकों को भी शक्ति व सिद्धि प्राप्त होगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्र में अच्छी बरसात होने के संकेत मिल रहे हैं और अच्छी पैदावार के साथ सुख-समृद्धि के भी संकेत बन रहे हैं।

    विंध्य दरबार में चल रहा अनुष्ठान
    आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में गुप्त नवरात्र के दौरान वर्तमान में कई यज्ञ और अनुष्ठान चल रहे हैं और मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन से विंध्य पर्वत गुलजार है, जो 27 जून नवमी तक रहेगा।

    अद्भुत संयोग…
    आचार्य डा. रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दिनों में अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग के शुभ संयोग हैं। इन शुभ योगों में ज्वेलरी, वाहन, भूमि, प्रापर्टी आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 जून को वृद्धि योग, 20 को त्रिपुष्कर योग, 21 जून को राजयोग, 22 जून को रवि योग, 23 जून को कुमार योग, 24 जून को रवि योग, 25 जून को रवि योग, राजयोग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तथा 27 को रवि योग के साथ भड़ली नवमी अबूझ मुहूर्त रहेगा।

    कठोर अनुशासन के साथ व्रत
    गुप्त नवरात्र में मां भगवती के साधक व्रत के कठोर अनुशासन का पालन करते हैं और कठिन आराधना करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों गलत कार्यों से दूर रहकर पूजा पूर्ण करनी चाहिए और किसी के अहित के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

    अच्छी पैदावार के साथ सुख समृद्धि के संकेत
    ज्योतिषाचार्य के अनुसार माता का हाथी पर आना और प्रस्थान करना शुभ माना जा रहा है। हाथी की सवारी होने से ज्यादा और अच्छी बरसात होने के संकेत मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ सुख समृद्धि के संकेत भी बन रहे हैं।

    गुप्त नवरात्र का महत्व
    धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र का बड़ा ही महत्व है। मान्यता के अनुसार गुप्त नवरात्र के दौरान अन्य नवरात्र की तरह ही पूजन करने का विधान है। गुप्त नवरात्र किसी खास मनोकामना की पूजा के लिए तंत्र साधना का मार्ग लेने का पर्व है। गुप्त नवरात्र धन, संतान सुख के साथ शत्रु से मुक्ति दिलाने में भी कारगर है।

    पूजा गुप्त रखने की धारणा
    साधकों के लिए गुप्त नवरात्र बेहद खास होती है। गुप्त नवरात्र पर पूजा और व्रत रखने वाले अपनी पूजा गुप्त को रखते हैं। इसके पीछे धारणा है कि पूजा गुप्त रखने से उसके लाभ और प्रभाव में वृद्धि होती है।

    गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की होती है पूजा
    देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इनकी अराधना के लिए वर्ष में दो बार बड़े स्तर पर नवरात्र पर्व मनाया जाता है। इसमें देवी मां के अलम-अलग नौ रूपों की उपासना की जाती है। इस नवरात्र को चैत्र और शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है, लेकिन वर्ष में दो बार नवरात्र ऐसे भी आते हैं जब मां दुर्गा की दस महाविद्याओं यथा मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां काली, मां तारा, मां त्रिपुरा, मां भैरवी मातंगी, मां कमला, मां त्रिपुरा सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्तिका की पूजा की जाती है। इन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है।

    देवता, गंधर्व, यक्ष एवं किन्नर सभी करते हैं देवी की आराधना
    विंध्याचल के आचार्य दीनबंधु मिश्र ने बताया कि गुप्त नवरात्र में साधक विशेष रूप से देवी की आराधना करते हैं। देवता, गंधर्व, यक्ष एवं किन्नर सभी देवी की आराधना करते हैं। नवरात्र की तरह ही सब विधि-विधान गुप्त नवरात्र में भी किया जाता है तथा भक्तों को इसका फल भी उसी प्रकार से प्राप्त होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओएसओपी के प्लेटफार्म से दौड़ेगी ओडीओपी एक्सप्रेस, मिलेगी नई पहचान, बढ़ेंगे रोजगार
    Next Article बिलासपुर में 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी की रैली और सभा, केजरीवाल – मान होंगे शामिल
    admin

      Related Posts

      मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय

      July 5, 2025

      पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद

      July 5, 2025

      लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना
      • अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
      • बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
      • साकची में निकला अलम का जुलूस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version