Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प. बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
    देश

    प. बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

    adminBy adminJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को हिंसा शुरू हो गई। मुर्शिदाबाद के खरग्राम के रतनपुर नलदीप गांव में रात को कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हत्याकांड में चार लोग  घायल भी हुए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

    ग्रामीणों के मुताबिक रतनपुर नलदीप गांव में शाम को कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख (42) अपने घर के सामने पुत्र को गोद में लेकर बैठे थे। पास में कई लोग ताश भी खेल रहे थे। आरोप है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता रफीक के नेतृत्व में करीब 15 बदमाश पहुंचे और फूलचंद को घेर लिया और उसे नजदीक से छह बार गोली मारी। फूलचंद को बचाने आए कुछ लोगों को पीटा गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद बेखौफ अपराधी भाग गए। लहूलुहान फूलचंद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर कांदी अस्पताल शिफ्ट किया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

    बताया गया है कि पंचायत चुनाव हिंसा में जान गंवाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता प्रवासी मजदूर फूलचंद 10 दिन पहले ही गृह राज्य केरल से लौटे थे। उनकी मां मरीना बीबी का आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने कहा हम मर भी जाएंगे तब भी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

    कांदी के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सफीउल आलम खान ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने यह कायराना हरकत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने के लिए की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है बंगाल में चुनाव के नाम पर तमाशा चल रहा है। अगर गोलियों से सत्ता हथियाने की ख्वाहिश थी तो बैलेट के नाटक की क्या जरूरत थी। इस हत्याकांड के दौरान घायल कांग्रेस कार्यकर्ता साहेबन शेख ने कहा है कि यह हमला राजनीतिक कारणों से हुआ है।

    इस घटना पर जंगीपुर से तृणमूल के सांसद खलीलुर रहमान ने कहा है कि यह तो समय बताएगा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश कर रही है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर इस घटना में शामिल लोगों को सजा देगी। उधर, शनिवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय सेना को मिले 331 युवा अफसर
    Next Article जेएसएसयू का झारखंड बंद : देवेन्द्र नाथ महतो सहित 11 को नोटिस
    admin

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version