Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हम ईमानदार सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे: हेमंत सोरेन
    राजनीति

    हम ईमानदार सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे: हेमंत सोरेन

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    पटना/रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पटना में आयोजित विपक्षी दल की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोकतंत्र में कुछ चीजों पर बहुत तेजी से प्रहार हो रहा है। आज आम लोग, किसान, मजदूर, बेरोजगार नौजवान के अंदर गुस्सा है। हम सभी एक ईमानदार सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे। यह लड़ाई देश और संविधान को बचाने की है। हमारी यह लड़ाई संघीय ढांचे को बचाने की है। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि इस देश की दुनिया में अनेकता में एकता की एक छवि रही है, जिसका लोहा आज से नहीं बल्कि सदियों से लोगों ने माना है। बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि आज अलग- अलग विचारधारा के लोग यहां मिले हैं। कई चीजों को ध्यान में रखते हुए, आज की वर्तमान परिस्थिति आम लोगों के सहूलियत के हिसाब से चीजों को स्थापित किया गया। हम सब आज यहां सीएम नीतीश की मेहनत से एकजुट हुए हैं। इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

    ये लोग हुए शामिल
    नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री हुए। पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को ही पटना पहुंच गए थे। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह पटना पहुंचे थे। इसके साथ ही एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, डीएमके से एमके स्टालिन, जेएमएम से हेमंत सोरेन, सीपीएम से सीताराम येचुरी, सीपीआई से डी राजा, सीपीआई-एमएल से दीपांकर भी शुक्रवार को पटना पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग करते समय ये चार गलतियां कभी ना करें
    Next Article राुहल जी अब शादी कर लिजिए, हमलोग बाराती चलेंगे: लालू यादव
    admin

      Related Posts

      लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहितः राज्यपाल

      December 30, 2025

      करनडीह की धरती पर राष्ट्रपति का आगमन यादगार पल : रमेश हांसदा

      December 29, 2025

      झारखंड : संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति

      December 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता से जुड़ाव में निहितः राज्यपाल
      • बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
      • JSSC-CGL : सीएम हेमंत सोरेन ने 1910 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र
      • बांग्लादेश जा रहे ट्रक रोके जाने से सीमावर्ती इलाके में तनाव
      • लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version