Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बारह लाख पटरी व्यवसाइयों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाया जा चुका है : योगी आदित्यनाथ
    Breaking News

    बारह लाख पटरी व्यवसाइयों को ब्याज मुक्त ऋण दिलाया जा चुका है : योगी आदित्यनाथ

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नवनिर्वाचित नगर निकाय के अध्यक्ष, महापौर की आयोजित हुई कार्यशाला

    लखनऊ। बहुत सारे लोगों ने प्रयास किया कि नगर निकाय चुनाव टल जाय, लेकिन हमारे नगर निकाय की टीम एक-एक समस्या का निस्तारण करती रही। इसी का परिणाम है कि पहली बार कमीशन की रिपोर्ट लागू करते हुए चुनाव हुए। इतना निश्पक्ष और शांति पूर्ण चुनाव लोगों की कल्पना के बाहर है। ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वे गुरुवार को नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आयोजित एक दिवसीय ‘अभिमुखीकरण कार्यशाला’ में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि पटरी के व्यवसाइयों के लिए ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की जा रही है और अब तक यहां प्रदेश में 12 लाख पटरी व्यवसाइयों को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है। पिछले छह वर्ष में प्रदेश में 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध हुआ है। 2017 के बाद बिजली आने लगी तो समझ में आने लगा कि रोड की लाइटें ठीक नहीं रही। आज हर शहर में एक जैसी कलर की एलईडी लाइट मिलेगी। अब बेतरतीब लाइट नहीं लगती। हाइलोजन बल्व प्रदूषण पैदा करते थे। अब बिजली के साथ ही प्रदूषण से भी सुरक्षा होती है।

    उन्होंने कहा कि शहरों में जगह-जगह कूड़े का ढेर दिखाई देता था। आज बहुत हद तक नालियां साफ दिखती है। गायें प्लास्टिक खाने से नहीं मरती हैं। आज 2017 की तुलना में सफाई कार्यक्रम काफी तेजी से बढ़ा है, अभी इसे और भी आगे ले जाने की जरूरत है। जैसे हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं। वैसे ही हमें अपने मुहल्ले को भी साफ रखना चाहिए। यह हम सभी को मिलकर करना चाहिए। जब तक जनता जगे तब तक शहर का कूड़ा साफ हो जाना चाहिए।

    वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नगर विकास की दृष्टि से हमारे अधिकारियों ने बहुत ही संजीदगी से काम किया है। इसके लिए साधूवाद। जैसे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है। वैसे ही नगर निकायों के मुखिया आप सब हैं। यहां से जाने के बाद आप सभी को पार्षदों के साथ इन बातों को शेयर करने के लिए कार्यशाला करनी चाहिए। प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए आप सभी को आत्मनिर्भर नगर निकाय बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

    वहीं नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर नगर निकायों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। इसके लिए हम सभी को दृढ़ संकल्पित होना होगा। इसके लिए सभी को नई टेक्नालाजी प्रयोग करने में भी गुरेज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले नगरीय निकाय भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए थे। अब नगर निकायों का विकास तेजी से हो रहा है। अब नगर निगम देखने लायक हुए हैं। जी-20 में हमारे नगर निगमों ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा दिखाई है। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित कई उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने भी स्वच्छता और विकास पर अपने अनुभवों को साझा किये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजदयू प्रदेश अध्यक्ष ने प्रकोष्ठ अध्यक्षों को लोगों से सीधा संवाद करने का दिया निर्देश
    Next Article मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

      October 6, 2025

      बिहार की राजधानी पटना में भी दौड़ी मेट्रो ट्रेन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

      October 6, 2025

      जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी आग, आठ मरीजों की मौत

      October 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में 2 फेज में विधानसभा चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
      • इजराइली हमलों में गाजा में 24 घंटों में 65 फिलिस्तीनी मारे गए
      • ट्रंप प्रशासन ने नहीं माना संघीय अदालत का फैसला, नेशनल गार्ड के 200 जवान पोर्टलैंड में तैनात
      • फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर-1’ का जलवा, 4 दिनों में बजट से ज्यादा कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version