रांची। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक स्वागता नंदा को आठ हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिंह सोय द्वारा एसीबी को शिकायत की गयी थी कि लिपिक स्वागता नंदा द्वारा म्यूटेशन के नाम पर घूस मांगी जा रही है। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और गुरुवार को लिपिक को रंगे हाथ धर दबोचा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version