नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शाम 5 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। दिन चढ़ने के साथ ही बिहार, यूपी और पंजाब के कुछ इलाकों के मतदान केंद्रों पर सन्नाटा देखा गया। वोटों की गणना 4 जून को होगी।
सातवें और अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग हुई।
सातवें चरण का मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 58.34% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में शाम पांच बजे तक 58.34% वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
यूपी 54.00
ओडिशा 62.46
चंडीगढ़ 62.80
झारखंड 67.95
पंजाब 55.20
पश्चिम बंगाल 69.89
बिहार 48.86
हिमाचल प्रदेश 66.56
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
तीन बजे तक 50 फीसदी वोटिंग
सातवें चरण में दोपहर एक तक 49.68 फीसदी वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
यूपी 46.83
ओडिशा 49.77
चंडीगढ़ 52.61
झारखंड 60.14
पंजाब 46.38
पश्चिम बंगाल 58.46
बिहार 42.95
हिमाचल प्रदेश 58.41
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
दोपहर एक बजे तक 40.09 फीसदी वोटिंग
सातवें चरण में दोपहर एक तक 40.09 फीसदी वोटिंग हो गई है। सातवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान कई दिग्गज राजनेताओं और अभिनेताओं ने मतदान किया। आज ही वाराणसी सीट पर भी वोटिंग हो रही है, जहां से पीएम नरेन्द्र मोदी उम्मीदवार हैं।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
यूपी 39.31
ओडिशा 37.64
चंडीगढ़ 40.14
झारखंड 46.80
पंजाब 37.80
पश्चिम बंगाल 45.07
बिहार 35.65
हिमाचल प्रदेश 48.63
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
सातवें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी वोटिंग
सातवें चरण में सुबह 11 तक 11.31 फीसदी वोटिंग हो गई है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। कई जगह लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश में हुआ है।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
यूपी 28.02
ओडिशा 22.64
चंडीगढ़ 25.03
झारखंड 29.55
पंजाब 23.91
पश्चिम बंगाल 28.10
बिहार 24.25
हिमाचल प्रदेश 31.92
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग
सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग हो गई है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान लालू प्रसाद यादव, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, हरभजन सिंह, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई दिग्गजों ने वोट डाला।
राज्यवार मतदान प्रतिशत
यूपी 12.94
ओडिशा 7.69
चंडीगढ़ 11.64
झारखंड 12.15
पंजाब 9.64
पश्चिम बंगाल 12.63
बिहार 10.58
हिमाचल प्रदेश 14.35