रांची। जेपीएससी 11वीं का संशोधित मॉडल आंसर को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में दाखिल याचिका खारिज होने के बाद परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। परीक्षा 22 जून से होगी। झारखंड लोकसेवा आयोग सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून से ले रहा है। आयोग की ओर से परीक्षा की डेट शीट भी जारी कर दी गयी है।

मुख्य परीक्षा को लेकर आ रही अड़चनों को दूर कर लिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही दिक्कतों के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को विकल्प भी दिये हैं। मुख्य परीक्षा 22 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलेगी। मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में ली जायेगी। हर शिफ्ट तीन घंटे का होगा। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से एक बजे और दूसरा शिफ्ट दोपहर दो से शाम पांच बजे तक का होगा। मुख्य परीक्षा के लिए केवल राजधानी रांची में 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version