Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»तेज रफ्तार बाइक से रील बना रहे युवक ने बच्चे को रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत
    राज्य

    तेज रफ्तार बाइक से रील बना रहे युवक ने बच्चे को रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2024Updated:June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वीडियो बना रहे युवकों ने शुक्रवार को एक बच्चे की नवादा में जान ले ली। जिले में गोविंदपुर प्रखंड के अकबरपुर थाली रोड में यह हादसा हुआ। चार बाइक पर वीडियो बना रहे तेज रफ्तार बाइक चालकों ने एक बच्चे को रौंदा दिया। जिससे बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान दनियार गांव के चंदन मांझी के 7 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार के रूप हुई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    स्थानीय लोगों द्वारा थाली थाना को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव व एस आई ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और शव को कब्जे में लेने की प्रयास किया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया और सरकारी मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बीडीओ नीरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंच कर सरकारी मुआवजे दिलवाने तथा परिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपए देने की बात कही। लोगो को समझा बुझाकर शांत करवाया गया।

    थानाध्यक्ष एवं बीडीओ के द्वारा सरकारी मुआवजे दिलवाने की अश्वाशन पर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम को हटवाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि चार बाइक से वीडियो बना रहे युवकों ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को रौंद दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई।तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए।एक बाइक को बाइक चालक लेकर भागने में सफल रहा।

    मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि हम सभी परिवार कानपुर ईट भट्ठा पर से काम कर नौ महीने बाद वापस घर लौटे और ट्रक से समान उतार रहे थे। बच्चा कार्तिक पास में खड़ा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे चार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े कार्तिक को रौंद दिया। थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त तीन बाइक को जब्त कर थाने लाया गया। जिसका नंबर है बीआर 46 सी 1264 , बी आर 27 आर 3538 बीआर 27 यू 7733 है। मृतक बच्चा अपने माता-पिता के एक मात्र पुत्र था। पुत्र की अचानक मौत हो जाने से माता पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग हमारे शरीर, मन और प्रकृति के बीच सामंजस्य करता है स्थापित: राज्यपाल
    Next Article योग हमारे शरीर, मन और प्रकृति के बीच सामंजस्य करता है स्थापित: राज्यपाल
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version