Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एआईएफएफ ने सैफ अंडर-17 पुरुष चैम्पियनशिप शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित की
    स्पोर्ट्स

    एआईएफएफ ने सैफ अंडर-17 पुरुष चैम्पियनशिप शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित की

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को सैफ अंडर-17 पुरुष चैंपियनशिप 2024 की तैयारियों के लिए 8 जुलाई से श्रीनगर में आयोजित होने वाले अंडर-17 राष्ट्रीय शिविर के लिए 31 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है।

    सात देशों का यह टूर्नामेंट 18 से 28 सितंबर तक भूटान में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में मालदीव और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं।

    सैफ अभियान समाप्त होने के बाद, टीम अक्टूबर 2024 में थाईलैंड में खेले जाने वाले 2025 एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर के लिए श्रीनगर में प्रशिक्षण लेना जारी रखेगी।

    संभावित खिलाड़ियों में से कई खिलाड़ी पिछले सितंबर में भूटान में सैफ पुरुष अंडर-16 चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

    हेड कोच इश्फाक अहमद ने कहा, “मैं इन प्रतिभाशाली युवाओं को कोचिंग देने की संभावना से उत्साहित हूं। इनमें से ज़्यादातर खिलाड़ी अंडर-17 यूथ लीग में खेल रहे थे, बाकी को हमारे स्काउट्स ने चुना है। यह अच्छी बात है कि कैंप श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा। चूंकि टूर्नामेंट भूटान में है, इसलिए लड़कों को कैंप के दौरान ऊंचाई पर खेलने की आदत हो जाएगी।”

    संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

    गोलकीपर: रोहित, अहीबाम सूरज सिंह, नंदन रे।

    डिफेंडर: थोंग्राम ऋषिकांत सिंह, लेखाचंद्र, मोहम्मद कैफ, अशर रेबेलो, याइफरेम्बा चिंगाखम, उषाम थोंगाम्बा, चिंगथम रेनिन सिंह, करिश सोरम, अब्दुल साल्हा, जोड्रिक अब्रांचेस।

    मिडफील्डर: नगामगौहो मेट, लुनखांगम चोंगोली, किशोर तिवारी, लैशराम सूरज सिंह, लेविस जांगमिनलुन, बनलमकुपर रिनजाह, मोहम्मद सामी, विशाल यादव, मनभाकुपर मालंगियांग, मोहम्मद शमील, मोहम्मद अर्बाश, ब्रह्मचारिमयुं शर्मा।

    फॉरवर्ड: गिनमिनहाओ खोनसाई, प्रेम हंसदाक, अहोंगशांगबाम सैमसन, लैरेनजाम भारत, हेमनेचुंग लुंकिम, धीरटेन मेहरा।

    मुख्य कोच: इश्फाक अहमद।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईसीसी ने की टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा
    Next Article प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गए कपिल देव
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version