रांची। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी ;इमाद्ध के तत्वावधान में बहुबाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें पिछले दिनों ग्रेडिंग में सफल रहे कराटे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऐलिसन रूपल खाखा ने ग्रेडिंग में सफलता हासिल की और उसे ब्राउन बेल्ट प्रदान किया गया। साथ ही अश्विन कुमार को डबल ग्रेडिंग में सफलता हासिल की और ब्लू बेल्ट प्राप्त किया। इनके अलावा येलो बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक के कई खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ी यदि निरंतर अभ्यास में रहते हैं, तो वह सभी ग्रेडिंग में सफलता प्राप्त कर समय पर ब्लैक बेल्ट पा सकते हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की समेत अन्य मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



