Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्र में दूसरी बार मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी
    Top Story

    केंद्र में दूसरी बार मंत्री बनीं अन्नपूर्णा देवी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -घर परिवार के साथ संभाली राजनीतिक विरासत

    कोडरमा। स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार सांसद बनकर नरेंद्र मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री भी बनी हैं। अब एक बार फिर स्थानीय लोगों के साथ ही झारखंड के लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी हैं।

    लगातार दूसरी बार जीता लोकसभा चुनाव

    कोडरमा लोकसभा सीट से इस बार भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने 376240 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने महागठबंधन की ओर से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह को पराजित किया। इसके पहले 2019 में भी कोडरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा देवी ने परचम लहराया था। उन्होंने तब जेवीएम के बाबूलाल मरांडी को 455600 वोटों से हराया था।

    कैसा रहा है अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक सफर

    साल 1998 में पति रमेश प्रसाद यादव के निधन के बाद राजनीति में आने वाली अन्नपूर्णा देवी ने गृहिणी से विधायक, मंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। कोडरमा विधानसभा और लोकसभा दोनों का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं। बिहार सरकार और झारखंड सरकार में मंत्री रहीं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में भी मंत्री बनीं। अन्नपूर्णा देवी ने 2019 का लोकसभा चुनाव झारखंड की कोडरमा सीट से लड़ा और जीत दर्ज की। 2019 से पहले वह लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष थीं। उनके पति रमेश प्रसाद यादव वर्ष 1990 से 98 तक कोडरमा के विधायक रहे थे। पति के निधन के बाद 1998 में उन्होंने पहली बार विधानसभा का उपचुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने 2000, 2005 और 2009 में विधानसभा का चुनाव जीता। वर्ष 2000 में एकीकृत बिहार में राबड़ी देवी सरकार में खान एवं भू तत्व राज्य मंत्री रहीं। उसी साल राज्य का बंटवारा हुआ और मंत्री पद चला गया। जुलाई 2013 में हेमंत सोरेन की सरकार में अन्नपूर्णा देवी राज्य की जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास मंत्री बनी। हांलाकि 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की नीरा यादव से चुनाव हार गयीं। साल 2019 में राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया और भाजपा में शामिल हो गयीं। तब उन्होंने दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी को बड़े अंतर से हराया। उन्हें बाद में भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया।

    जीवन वृत्त

    जन्म 2 फरवरी 1970, जन्म स्थान अजमेरी, प्रखंड मसोइया (दुमका), पिता तारा प्रसन्न महतो, माता रेवती देवी, दो भाई सात बहनों में सबसे छोटी, पति स्व रमेश प्रसाद यादव, पुत्री श्वेता, पुत्र मयंक और सौरभ, शिक्षा एमए 2003 रांची विश्वविद्यालय से। विधायक बनीं 1998, 2000, 2005 और 2009 में। मंत्री बनीं 2000 में बिहार एकीकृत में खनन एवं भू तत्व विभाग, 2013 में झारखंड में जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास मंत्री। सांसद बनीं 2019 और 2024 में। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री 2021 में और अब पुनः 2024 में केंद्रीय मंत्री।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभगवान बिरसा के दिखाये रास्ते पर चलने की आवश्यकता: सुदेश महतो
    Next Article सचिवालय सेवा संघ का आंदोलन कल से
    shivam kumar

      Related Posts

      श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

      July 3, 2025

      राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली

      July 3, 2025

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version