रांची। झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत रांची जिला में पीड़ितों को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस वर्ष जून तक योजना के अंतर्गत कुल 42 पीड़ितों के बीच 90 लाख 95 हजार मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने दी। इनमें पोक्सो के 29, एसटी के 11 और अन्य से संबंधित दो मामले हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा पीड़ितों को मुआवजा राशि का निर्धारण कर सूची उपलब्ध करा भुगतान के लिए अनुरोध किया गया था।

पहले कब कितनी राशि मिली
मार्च 2024 में 40.90 लाख मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी गयी। दो मार्च 2024 में 23 पीड़ितों की सूची उपलब्ध करायी गयी थी, जिन्हें कुल 40 लाख 90 हजार मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति डीसी ने सात मार्च 2024 को प्रदान की। 18 जून 2024 को 21.75 लाख मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी गयी। 8 मार्च 2024 को नौ पीड़ितों की सूची उपलब्ध करा कर मुआवजा भुगतान करने के लिए अनुरोध किया गया, जिसमें आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए 18 जून को मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति डीसी ने दी। 20 जून को 28.30 लाख मुआवजा राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गयी। 12 जून को 10 पीड़ितों की सूची उपलब्ध करा कर मुआवजा भुगतान किया गया।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version