Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बदला-बदला से दिखेगा विधानसभा का नजारा, पहली बार नजर आयेंगे पति-पत्नी, देवरानी-जेठानी
    Top Story

    बदला-बदला से दिखेगा विधानसभा का नजारा, पहली बार नजर आयेंगे पति-पत्नी, देवरानी-जेठानी

    adminBy adminJune 5, 2024Updated:June 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब झारखंड के विधानसभा की सूरत भी बदली-बदली सी नजर आयेगी। कारण गांडेय विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव का भी परिणाम आया। इसमें पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने बाजी मारी। इस तरह से लोकसभा चुनाव और उप चुनाव के बहाने झारखंड विधानसभा की तस्वीर भी अब बदली दिखेगी। वर्तमान विधानसभा में अब एक दिलचस्प इतिहास बनता दिखेगा ,जब पति-पत्नी के तौर पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी सदस्य के तौर पर नजर आयेंगे। वैसे अभी बरहेट विधायक हेमंत सोरेन जेल में हैं। इस विधानसभा के समापन से पहले जमानत मिलने पर ही ऐसा संभव होगा, जब सदन के अंदर हेमंत और कल्पना साथ-साथ दिखें। झारखंड अलग राज्य गठन के बाद संभवत: यह पहली बार होगा जब विधानसभा के एक ही कार्यकाल में एक साथ पति और पत्नी भी दिखेंगे। अलग-अलग टर्म में भले ही मधु कोड़ा-गीता कोड़ा आये, पर एक साथ नहीं। इसके साथ ही सोरेन परिवार के कई सदस्य एक साथ होंगे। पति-पत्नी के अलावा देवर-भाभी, हेमंत-बसंत, सीता, कल्पना, देवरानी-जेठानी कल्पना-सीता जैसे रिश्ते भी वर्तमान विधानसभा में दिखेंगे।

    हजारीबाग, धनबाद, मनोहरपुर, शिकारीपाड़ा सीट खाली
    लोकसभा चुनाव के बहाने भाजपा और झामुमो के दो-दो विधायक अब सांसदी का सफर तय कर चुके हैं। इनमें हजारीबाग से मनीष जयसवाल, धनबाद से ढुल्लू महतो, नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा और जोबा मांझी मनोहरपुर शामिल हैं। ऐसे में विधानसभा के भीतर चार सीटें इस विधानसभा के शेष कार्यकाल तक खाली ही नजर आयेंगी। ऐसे तो छह महीने से अधिक समय तक रिक्त सीटों पर चुनाव कराने का प्रावधान है, पर चूंकि दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह तक ही वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल शेष है। अब आगामी विधानसभा चुनाव के बाद ही कोई नया चेहरा इन सीटों पर दिखेगा।

    सीता अब भी झामुमो की, तो जेपी भाजपा के
    आगामी समय में वर्तमान विधानसभा का जब भी सत्र आहूत होगा तो सदन के भीतर नजारा दिलचस्प होगा। सीता सोरेन ने लोकसभा चुनाव से पूर्व झामुमो छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित भी कर दिया था। सीता ने भाजपा की टिकट पर दुमका लोकसभा सीट से ताल ठोका था, जिसमें वे झामुमो विधायक नलिन सोरेन से हार गयीं।

    लोबिन हेंब्रम ने भी अपनी पार्टी झामुमो से बगावती रूख अख्तियार करते राजमहल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था पर हार गये। उनके रवैये पर झामुमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया, पर विधानसभा को इससे मतलब नहीं। ऐसे में सदन के भीतर फिर से लोबिन भी झामुमो विधायकों संग दिखेंगे। चमरा लिंडा को झामुमो ने निलंबित कर दिया था। वे लोहरदगा सीट पर चुनाव लड़े थे, जहां कांग्रेस के सुखदेव भगत विजयी हुए। इन सबके बावजूद अब सदन के भीतर चमरा सत्तापक्ष की तरफ से ही नजर आयेंगे। सबसे ज्यादा दिलचस्प नजारा विधायक जेपी पटेल के मामले में दिखेगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी और हजारीबाग से ताल ठोका था। हालांकि जीत उनके नसीब में नहीं आयी। अब जब उनके खिलाफ नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्पीकर के पास दलबदल का मामला दर्ज कराया है, तो देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा उनके साथ कैसे चलती है। चूंकि स्पीकर के पास बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव जैसे विधायकों के दलबदल का मामला पिछले कई सालों से लंबित ही है तो ऐसे में जेपी पटेल का मामला भी अभी लंबा खींचे जाने की आशंका है। ऐसी स्थिति में पटेल एक बार फिर सदन के भीतर भाजपा की ओर ही बैठे दिखेंगे।

    व्हीप का पालन होगा जरूरी
    सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम, चमरा लिंडा हो या जेपी पटेल सबों को अपनी-अपनी पार्टी की ओर से जारी व्हीप का पालन करना ही होगा। सदन के भीतर चाहे वे झामुमो विधायक के तौर पर हों या भाजपा के, अपनी-अपनी पार्टी के स्तर से जारी व्हीप का पालन संवैधानिक बाध्यता होगी। हालांकि ऐसा नहीं करने पर जरूरी प्रावधानों के तहत उन पर अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्रवाई भी हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या में भाजपा की हार पर अनुपम खेर ने पोस्ट लिखकर कैप्शन दिया-‘सच्चाई’
    Next Article मोदी 8 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ ले सकते हैं, 7 जून को NDA सांसदों की बैठक बुलाई
    admin

      Related Posts

      स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

      April 20, 2026

      चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

      April 20, 2026

      झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version