Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में बकरीद पर गाय और बछड़े की कुर्बानी, बाबूलाल मरांडी ने शेयर किया वीडियो, झारखंड पुलिस और सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग
    Top Story

    झारखंड में बकरीद पर गाय और बछड़े की कुर्बानी, बाबूलाल मरांडी ने शेयर किया वीडियो, झारखंड पुलिस और सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बकरीद के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची और पाकुड़ में गाय और बछड़े की कुर्बानी दी गयी। बाबूलाल मरांडी ने यह आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इन दोनों वीडियो में खुलेआम कुर्बानी देते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कुर्बानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा इस मुद्दे को उठा कर मौजूदा चंपाई सरकार पर निशाना भी साध रही है।
    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। भाजपा के कई नेताओं ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन और सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने मरांडी ने रांची और पाकुड़ दोनों जगह की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं।

    रांची में बछड़े की कुर्बानी
    बाबूलाल ने रांची में कुर्बानी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, झारखंड में आखिर ये क्या हो रहा है? सरेआम गौवंश की हत्या की जा रही है, पूरे सनातन समाज की भावनाओं पर गहरा आघात किया जा रहा है। पाकुड़ के बाद राजधानी रांची के बीचोंबीच स्थित पीस रोड वाले इलाके में खुलेआम गौ हत्या कर दी गयी। झामुमो-कांग्रेस द्वारा किया जा रहा मुस्लिम तुष्टीकरण बेहद खतरनाक संकेत है।

    घुसपैठियों को राजनीतिक प्रश्रय देकर बंगाल जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश हो रही है। झारखंड की मूलवासी-आदिवासी जनता को इस सरकार के नापाक इरादों से सतर्क रहने की जरूरत है। झामुमो-कांग्रेस के ढोंगियों को सत्ता से बेदखल कर ही झारखंड की अस्मिता की रक्षा की जा सकती है।

    पाकुड़ में भी घटी घटना
    इससे पहले बाबूलाल ने पाकुड़ का एक वीडियो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर में सरेआम गोवंश की कुर्बानी दे दी गयी। घटना का विरोध किये जाने के बाद आरोपियों द्वारा पथराव और बमबाजी किये जाने की भी सूचना है। बांग्लादेशी घुसपैठियों का पनाहगार बन चुके पाकुड़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है।

    झारखंड पुलिस से कार्रवाई की मांग
    झामुमो-कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए बाबूलाल ने आगे लिखा: वोटबैंक के लालच में आत्मसमर्पण कर पाकुड़ जिले के मूलवासियों की जिंदगी को तबाह कर दिया है। आये दिन घुसपैठिए उत्पात मचा रहे, आदिवासियों की जमीनें हड़प रहे, बहन-बेटियों की इज्जत लूट रहे और स्थानीय लोगों के संसाधनों पर हक जता रहे हैं।
    इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को पता है कि चंपाई सरकार वोट बैंक के लिए ऐसे अपराध को नजरअंदाज कर देगी। झारखंड पुलिस बिना किसी पूर्वाग्रह और सरकारी दबाव के, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

    उठ रहे हैं सवाल
    भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा रांची के विधायक सीपी सिंह ने इस घटना के बाद सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा, रांची पुलिस की अकर्मण्यता के कारण ही ऐसी घटिया मानसिकता के लोग खुलेआम ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। झारखंड पुलिस और प्रशासन तुरंत इन अपराधियों को पकड़ कर इन पर कड़ी कार्रवाई करे।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसदर अस्पताल के डॉक्टरों ने फिर एक कैंसर पेसेंट को दिया नया जीवन
    Next Article सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही झामुमो : प्रतुल शाहदेव
    shivam kumar

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version