रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा सह प्रभारी बनाये गये हैं। प्रदेश भाजपा ने इनका स्वागत और अभिनंदन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों नेता अनुभवी, परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं। श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह और हेमंत विश्व सरमा ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों, कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा। चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकते हुए प्रदेश में मजबूत डबल इंजन सरकार बनायेगी। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। जनता लोकसभा चुनाव में ही इंडी एलायंस को सबक सीखा चुकी है। शिवराज और हेमंत विश्व सरमा के मार्गदर्शन में पार्टी रिकॉर्ड मतों से प्रदेश में सरकार बनायेगी। स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

