रांची। रिटायर्ड प्रोफेसर का करीबी बनकर उनके खाते से 20.21 लाख की निकासी कर ली। इसे लेकर रोहित सिन्हा नामक व्यक्ति ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी है। दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बुआ भारती सिन्हा हेसाग में रहती है। घर में गिर जाने से उनका दायां पैर टूट गया है और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है। बुआ भारती सिन्हा की नजर कमजोर है और वह कान से भी कम सुनती है। जिस कारण बैंक, बाजार, डॉक्टर, निर्मला कॉलेज या फिर अन्य काम से आने-जाने के लिए एक ऑटो चालक सुनील साहू का सहयोग लेती थी। सुनील साहू हटिया स्टेशन रोड में रहता है। लगातार बुआ के संपर्क में रहने के कारण बुआ सुनील साहू पर पूरा भरोसा करती थी। एसबीआइ डोरंडा शाखा में बुआ का खाता है। अलग-अलग दिनों में सुनील साहू ने बुआ के घर पर बैठ कर उनके ही मोबाइल नंबर से 20.21 लाख दूसरे खाता में ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सुनील साहू और उसके एक अन्य सहयोगी को पकड़ा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

