-झारखंड में भी सत्ता परिवर्तन जल्द: संजय सेठ
रांची। रांची महानगर के भाजयुमो कला-खेल प्रकोष्ठ संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने भाजपा के रांची लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय सेठ से सोमवार को उनके आवास पर मुलाकात की । इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ देकर संजय सेठ का सम्मान किया और जीत के प्रति अपनी शुभकामना दी। उनके साथ रांची के शिक्षाविद डॉ सिद्धार्थ प्रकाश और समाजसेवी ब्रजेश सिंह भी उपस्थित थे। रांची शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कैसे हो, इस पर भी उन्होंने संजय सेठ से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति एवं खेलकूद के क्षेत्र में विकास की अनेक संभावनाएं हैं। इस पर और ध्यान देने की जरूरत है। संजय सेठ ने आशुतोष द्विवेदी को आश्वासन दिया कि कला, संस्कृति और खेलकूद के क्षेत्र में भाजपा विशेष कार्य करेगी। पहले भी इस क्षेत्र में काम किया गया है। सेठ ने कहा कि 400 पार का नारा सही सिद्ध होने जा रहा है। झारखंड में भी बहुत जल्दी सत्ता परिवर्तन होगा।
Related Posts
Add A Comment