Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»चक दे इंडिया: पूर्व क्रिकेट सितारों ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांधे
    स्पोर्ट्स

    चक दे इंडिया: पूर्व क्रिकेट सितारों ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांधे

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत पर पूर्व क्रिकेट सितारों ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की जमकर तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दीं।

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा- `चक दे इंडिया। टीम इंडिया की जर्सी में मौजूद हर सितारा देश के बच्चों को अपने सपनों की तरफ कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। भारत को चौथा विश्व कप मिला, टी-20 में दूसरा। वेस्ट इंडीज में भारतीय क्रिकेट का जीवन पूर्ण हो गया है। 2007 वनडे विश्वकप में हमारे खराब प्रदर्शन से लेकर उसी जगह क्रिकेट की ताकत बनने और 2024 में टी-20 विश्वकप जीतने तक, जीवन ने क्या मोड़ लिया है। मेरे दोस्त राहुल द्रविड़ के लिए बहुत खुश हूं, जो 2011 विश्वकप जीतने से चूक गए, लेकिन इस टी-20 विश्वकप जीत में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। रोहित के बारे में कोई क्या कह सकता है। शानदार कप्तानी!’

    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लिखा- ‘रोहित शर्मा और टीम को बधाई। क्या शानदार जीत। बुमराह का शानदार प्रदर्शन। विराट, अक्षर, हार्दिक सभी ने अच्छा खेला। राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ को बधाई।’

    धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘विश्व कप चैंपियन 2024। मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। शांतचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाए रख कर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।’

    पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने लिखा- ‘बधाई टीम इंडिया। शानदार जीत। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘ये मेरा इंडिया। हम चैंपियन हैं। टीम पर गर्व है।’

    राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा- ‘टीम इंडिया को टी-20 विश्व चैंपियन बनने पर बधाई। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ और अपराजेय टीम। हर खिलाड़ी बधाई का पात्र है।’

    टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने लिखा, ‘आखिर तुमने कर दिखाया। हार्दिक पंड्या तुम हीरो हो। जसप्रीत बुमराह एक ओवर में भारत को मैच में लौटाया। रोहित शर्मा के लिए बहुत खुश हूं। दबाव में शानदार कप्तानी। कोहली, द्रविड़ और पूरी टीम को बधाई। सूर्या ने क्या कैच लपका।’

    पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘ये मेरा इंडिया। हम चैंपियन हैं। टीम पर गर्व है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता : रोहित की टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया
    Next Article ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के पहले वीकेंड वार में अनिल कपूर ने घरवालों की लगाई क्लास
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version