Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता : रोहित की टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया
    देश

    17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता : रोहित की टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2024Updated:June 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भारत ने जीत ली दुनिया
    बारबडोस। जिस चमचमाती ट्रॉफी का इंतजार पूरा हिन्दुस्तान सालों से कर रहा था, रोहित शर्मा की टीम ने वो पूरा कर दिया। भारत ने शनिवार को केनसिंग्टन ओवल में खेले गये टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा खिताब अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका 177 का टारगेट आसानी से पूरा कर रही थी। लेकिन, गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था। साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली। टी-20 वर्ल्ड कप इंडिया का है। जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है। सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जायेगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। इसी के साथ भारतीय टीम ने आइसीसी ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने आखिरी आइसीसी टूर्नामेंट 2013 में जीता था।
    बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गये थे। कोहली ने 72 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिये। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया।
    रन चेज में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।

    विराट कोहली ने कहा : यह हमारा आखिरी टी20
    विराट कोहली ने मैच के बाद कह दिया है कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है। उन्होंने कहा- यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, ऊपर वाला महान है। अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हार गए हों। अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय। आईसीसी टूनार्मेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इसके लायक है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो मैसेज जारी कर टीम इंडिया को बधाई दी
    पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज जारी कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, इस भव्य जीत के लिए पूरे देश की ओर से भारतीय टीम को बधाई। आपने शानदार प्रदर्शन के लिए देशवासी गर्व अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन हिंदूस्तान के हर गांव और गली में आपने देशवासियों का दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट हमेशा याद रखी जायेगी। इतने सारी देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच नहीं हारना, छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने शानदार जीत दर्ज की।

    -विराट कोहली प्लेयर ऑफ दी मैच
    विराट कोहली को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया। विराट ने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाये।

    -पांड्या ने चटकाये सबसे अधिक विेकेट
    भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हार्दिक पांड्या ने चटकाये। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाये। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिये।

    -हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा रन बनाया
    दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा रन बनाया। उन्होंने 27 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 52 रन बनाये। डीकॉक ने 31 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। स्टब्स ने 21 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीम को विश्व विजेता बनाने के साथ द्रविड़ ने कोच के रूप में खत्म किया अपना शानदार सफर
    Next Article चक दे इंडिया: पूर्व क्रिकेट सितारों ने टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांधे
    shivam kumar

      Related Posts

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026

      हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

      July 15, 2026

      जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version