रांची। गोड्डा से नवनिर्वाचित सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। एकबार फिर उनकी भविष्यवाणी भरे ट्वीट से झारखंड का सियासी पारा चढ़ गया है। निशिकांत अक्सर अपने ट्वीट की वजह से विवादों में रहते हैं। इसबार भी उन्होंने एक्स पर कुछ ऐसा लिखा है जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने शनिवार की सुबह ट्वीट कर लिखा कि चंपाई दा होशियार, कल्पना भाभी आ गयी हैं, झारखंड की वर्तमान सरकार के लिए आने वाला 7 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

चौथी बार जीता लोकसभा चुनाव
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब निशिकांत अपने बड़बोलेपन की वजह से विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर कई भविष्यवाणी की है। निशिकांत दुबे का इसपर कहना है कि वह जो भी कहे हैं वह सच हुआ है। उन्होंने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल जाने की बात कही थी, वह सच साबित हुआ। गौरतलब है कि निशिकांत दुबे ने गोड्डा लोकसभा से चौथी बार सांसद का चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप यादव को लाखों वोट से हराया है।

https://x.com/nishikant_dubey/status/1799276868413382947

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version