Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर 60 लाख तक मुआवजा, चंपाई सोरेन सरकार का फैसला
    Top Story

    पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर 60 लाख तक मुआवजा, चंपाई सोरेन सरकार का फैसला

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चंपाई सोरेन कैबिनेट ने शुक्रवार को 38 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। ड्यूटी के दौरान उग्रवादी हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सेवा के पुलिसकर्मियों को विशेष मुआवजा दिया जायेगा। मुठभेड़ के दौरान मौत होने पर 60 लाख रुपये, जख्मी होने पर इलाज का संपूर्ण खर्च, शहीद के बच्चों को पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये, शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 50,000 रुपये दिये जायेंगे। वहीं रोड एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर 35 लाख, बच्चे की पढ़ाई का सारा खर्च दिया जायेगा। सांप काटने या मलेरिया से मौत पर 35 लाख रुपये तक दिये जायेंगे।

    राज्यकर्मियों का डीए बढ़ा
    झारखंड में छठा वेतनमान पा रहे पुनरीक्षित कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति दी गयी। नक्सली या आतंकी घटना में नागरिकों की मौत पर दिये जानेवाले मुआवजे की गाइडलाइन बनी। उग्रवादी या आतंकवादी हिंसा पर सामान्य नागरिकों की मौत होने पर उनके आश्रितों के अनुग्रह अनुदान और अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में प्रस्तुत गाइडलाइन बनायी गयी है। पुराने मामलों में भी इसके तहत निष्पादन किया जायेगा। बीआरपी और सीआरपी के संविदा कर्मियों के मासिक मानदेय के 17500 से बढ़कर 27500 बीआरपी के लिए किया गया। बीआरपी एंड ट्रेंड को 26,000 सीआरपी प्रशिक्षित को 25500, सीआरपी एंड ट्रेंड को 23900 मिलेगा। मानदेय वृद्धि हर साल तीन प्रतिशत की वृद्धि होगी।

    200 यूनिट बिजली मुफ्त
    झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली के स्थान पर अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की स्वीकृति दी गयी। इसका लाभ 35 से 40 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। अतिरिक्त प्रतिमाह वित्तीय बोझ 21.7 करोड रुपये आयेगा।

    कैबिनेट बैठक का फोकस प्वाइंट
    मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना शुरू होगी। 33 लाख लाभुकों को 15 लाख रुपये तक बीमा।
    मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना शुरू की जायेगी। राज्य में अभी 33 लाख 44000 से अधिक लोगों को 5 लाख के बीमा कवर दिया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये तक कर दिया गया है। इसके लिए राशन कार्डधारी होना अनिवार्य है।

    राज्य में मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन रखरखाव योजना शुरू होगी
    स्वास्थ्य उपकेंद्र की रक्षों के लिए दो लाख प्रतिवर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 50 लाख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 10 लाख रुपये दिये जायेंगे
    जिला अस्पतालों के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।
    विश्वविद्यालय के छात्रों के शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए फेलोशिप दी जायेगी
    पीएचडी में नामांकन लेनेवाले छात्रों को प्रतिमाह 25,000 दर से राशि दी जायेगी
    रिसर्च के लिए पेपर प्रस्तुति करने के लिए प्रोत्साहन राशि सिर्फ 500 यूनिवर्सिटी के रैंकिंग के आधार पर अगर किसी विद्यार्थी का फेलोशिप प्रकाशित होता है तो एक बार विदेश जाने के लिए दो लाख दिया जायेगा
    टॉप यूनिवर्सिटी में अध्ययन के लिए स्कॉलरशिप राशि 100 फीसदी ट्यूशन फीस दी जायेगी। अधिकतम 6 लाख दिये जायेंगे, लेकिन इसके लिए परिवार की सालाना में 8 लाख से नीचे होनी चाहिए।
    देवघर में अंतरराज्जीय बस टर्मिनल के लिए 60 करोड़ स्वीकृत किये गये
    लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को प्रतिपूर्ति के भुगतान की मंजूरी
    केंद्रीय कारा हजारीबाग में हाई सिक्योरिटी जेल निर्माण के लिए 97 करोड़ दिये गये
    झारखंड सहायक कारा पाल संवर्ग नियमावली 2024 गठित किया गयाए इसके तहत पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और बाद में लिखित परीक्षा होगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रांतिकारियों की जमीन है, संघर्ष हमारे डीएनए में है: सुप्रियो
    Next Article झारखंड की जनभावना ठगबंधन सरकार के खिलाफ: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version