Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर दी बधाई
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर दी बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली स्थित राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचे और शिष्टाचार भेंट की। योगी ने उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार-3 में पुन: केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस दौरान दोनों ही वरिष्ठ नेताओं ने योगी से वार्तालाप की। केन्द्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी की हाल में सम्पन्न चुनाव में लगातार देशभर में पार्टी के लिए प्रचार करने पर हौसला अफजाई की।

    नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार और 18वीं लोकसभा के लिए प्रधानमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले मंत्रीगणों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मोदी सरकार-3 में शामिल केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। दोनों ही केन्द्रीय मंत्रियों से योगी ने सौहार्दपूर्ण वार्ता की।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम अमित शाह से उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी थी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान दोनों के बीच उप्र की बदले सियासी समीकरण पर भी चर्चा हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी के संकल्प को पूरा करने को अकबरनगर में ध्वस्तीकरण शुरू
    Next Article बिहार विस की रूपौली सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

      November 25, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद

      November 25, 2025

      फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा

      November 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
      • झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version