Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी के संकल्प को पूरा करने को अकबरनगर में ध्वस्तीकरण शुरू
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी के संकल्प को पूरा करने को अकबरनगर में ध्वस्तीकरण शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुकरैल नदी की जमीन को खाली कराने के संकल्प को पूरा करने के लिए एलडीए की टीम सोमवार की सुबह सात बजे अकबरनगर द्वितीय में पहुंची। एलडीए की टीम के पहुंचने के साथ ही पूरा क्षेत्र बैरेकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया, देखते ही देखते चप्पे- चप्पे पर पांच कम्पनी पीएसी, तीन कम्पनी आरएएफ तैनात कर दी गई।

    सुबह सात बजे से अकबर नगर द्वितीय में एलडीए की ओर से दस जेसीबी, चार पोकलैंड को अवैध रूप से बने मकानों, मदरसों और धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के काम में लगा दिया गया। पहले चक्र में सौ के करीब मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं, मौके पर बारह सौ के करीब मकान को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सुनिश्चित होनी है।

    मौके पर पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय के निर्देश पर अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। चुनाव तक इसे रोका गया था, चुनाव संपन्न होते ही अकबर नगर के ध्वस्तीकरण पर कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही यहां से विस्थापित को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम भी जारी है।

    अकबर नगर में अभी समान उठा रहे कुछ लोग देखे गए, जिन्हें अलाउंस करा के मौके से हटाया गया। ध्वस्तीकरण के उपरांत मलबे को हटवाने के लिए नगर निगम की पूरी टीम सक्रिय रही। नगर, आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित लखनऊ पुलिस के कई अधिकारी अकबर नगर पहुंचे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा कोटे से तीन मंडलों से नहीं बना कोई केंद्रीय मंत्री
    Next Article मुख्यमंत्री योगी ने राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version