Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लखनऊ के 86 केंद्रों पर रविवार को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 40030 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    राज्य

    लखनऊ के 86 केंद्रों पर रविवार को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 40030 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। जिले में रविवार 16 जून को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा लखनऊ के 86 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 40 हजार 30 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा के लिए शासन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में पांच आईएएस अधिकारी कमिश्नर लखनऊ मंडल डॉ. रोशन जैकब, खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह, सचिव नियोजन अनुराग यादव और स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

    इसके साथ ही जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से इस परीक्षा से संबंधित जानकारी और समस्या के निवारण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जिसका नंबर 0522-2618403 है। किसी भी अभ्यर्थी को कोई दिक्कत हो तो वह इस नंबर पर कॉल करके बता सकता है। फोन पर ही उसकी दिक्कत को दूर किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिया कि आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों को पूर्व में ही ठीक से पढ़ लें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई आपदा की स्थिति या भ्रम हो तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को बेहिचक सूचना दें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 86 केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी केन्द्रों पर

    एक-एक स्थानीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दिन में 11:30 और दूसरी 2:30 से 4:30 के बीच होगी। परीक्षा केन्द्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रश्नपत्र पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचाएंगे।

    जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट की वीडियो रिकार्डिंग कराते हुए उसे बंद करा दिया जाएगा। जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    जिलाधिकारी के निर्देश

    – परीक्षा केन्द्रों के बाहर अभ्यर्थियों के मोबाइल आदि जमा कराने की व्यवस्था करें।

    – सिटिंग प्लान की जानकारी बड़े फ्लैक्स पर छपवाकर बोर्ड की तरह लगाई जाए।

    – यदि परीक्षा केन्द्र पर एसी हैं तो उनको परीक्षा के दौरान चालू रखना होगा।

    – जहां एसी नहीं है उन केन्द्रों पर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

    – परीक्षा केन्द्रों पर ठंडे पेयजल, ओआरएस, शौचालय और दीवार घड़ी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने मांगा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन
    Next Article घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटकर 3,200 रुपये प्रति टन हुआ
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version