रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को बधाई दी। चंपाई ने एक्स पर लिखा कि युवा भारत की सशक्त आवाज, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
कल्पना सोरेन ने अपने पति और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल पर लिखा कि साल के इस खास दिन पर राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। एक प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में वे हमेशा एकता, सहिष्णुता और विविधता में एकजुटता को बढ़ावा देने की राह पर चले हैं। उनकी सेवा भावना और जनता के प्रति समर्पण सराहनीय है। पूर्ण विश्वास है कि वे देश और समाज की प्रगति के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान सदैव देते रहेंगे। एक बार पुन: जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रदेश कांग्रेस अक्ष्यक्ष ने भी दी शुभकामना
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अक्ष्यक्ष राजेश ठाकुर ने लिखा कि देश के युवाओं, शोषितों, पीड़ितों, गरीबों, किसानों की बुलंद आवाज, कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक न्याय और सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले नेता हैं राहुल गांधी। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले युवा दिलों की धड़कन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके सशक्त नेतृत्व ने संपूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान और लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया मुकाम दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version