Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»48 घंटे में तीन जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश,
    Top Story

    48 घंटे में तीन जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश,

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2024Updated:June 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पुलिस की तत्परता से विफल हो गयी साजिश
    रांची। झारखंड में पिछले 48 घंटे के दौरान तीन जिले में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश हुई। हालांकि पुलिस की तत्परता से माहौल बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। जिन जिलों में यह साजिश हुई, उसमें बोकारो, पलामू और पाकुड़ जिला शामिल है। इन जिलों में अलग-अलग कारणों से दो गुट आमने-सामने हो गये। साथ ही पत्थरबाजी और बमबाजी तक की घटनाएं हुईं।
    18 जून 2024-पलामू जिला के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा बहेरा में गौशाला में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिला। वहीं दूसरी तरफ नौडीहा मस्जिद के निकट पुराने कुआं में प्रतिबंधित पशु की हड्डियों की दो बोरी भी मिली। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और गांव में तनाव की स्थिति बन गयी।

    17 जून 2024- बोकारो जिला में हादसे में दो मवेशियों की मौत के बाद अलग-अलग पक्षों से जुड़े लोग आमने-सामने हो गये और फिर पथराव हुआ। इस झड़प और पथराव में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। वहीं इस पत्थरबाजी में कई पुलिस वाले भी चोटिल हुए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। ये घटना सेक्टर वन से भरुआ बस्ती जाने के रास्ते में हुई।
    17 जून 2024- पाकुड़ जिला के सदर प्रखंड के गोपीनाथपुर और पश्चिम बंगाल के कृष्टानगर के ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गयी। इसके बाद दोनों गुटों में पथराव के साथ-साथ बमबाजी भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार गोपीनाथपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा कुर्बानी दी गयी थी और जमीन मालिक द्वारा इसका विरोध किये जाने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के दूसरे दिन 18 जून को भी बमबाजी की घटना हुई।

    पर्व त्योहार भी अब हो रहे संवेदनशील
    झारखंड में छोटे-छोटे त्योहार भी संवेदनशील होते जा रहे हैं। इस बात का खुलासा झारखंड पुलिस की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के कुछ वर्षों में कम संवेदनशील त्योहारों सरस्वती पूजा, गणेश पूजा, मिलाद उन नबी में भी विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है। झारखंड के जो क्षेत्र पहले सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील नहीं थे, अब वहां भी पर्व-त्योहारों में अशांति का माहौल देखा जा रहा है। इसमें संथाल परगना के सभी जिले सहित कोडरमा जिला शामिल है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने 11वीं जेपीएससी परीक्षा में ओएमआर शीट रद्द करने के मामले में प्रार्थी को नहीं दी राहत, याचिका खारिज
    Next Article सीएम और कल्पना सोरेन ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version