Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस पार्टी के डीएनए में भ्रष्टाचार और तानाशाही : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    कांग्रेस पार्टी के डीएनए में भ्रष्टाचार और तानाशाही : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गांव-गांव, घर-घर जाकर बतायें कांग्रेस का चरित्र, झूठ और फरेब
    -भाजपा कभी भी दुबारा कांग्रेस की तानाशाही नहीं लौटने देगी
    रांची। प्रदेश भाजपा द्वारा मंगलवार को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर इसे मनाया। प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने आपातकाल की चर्चा की तथा देश की नयी पीढ़ी को इसे जानने और समझने का आह्वान किया। रांची महानगर भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आपातकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के डीएनए में तानाशाही और भ्रष्टाचार है। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के द्वारा देश में लागू आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला अध्याय है।

    उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र बचाने, संविधान बचाने का ढोंग, नाटक करने वालों ने भारत से लोकतंत्र को ही समाप्त करने की कोशिश की। ये वही कांग्रेस है जिसने अपने हित में बार बार संविधान में संशोधन किये। तानाशाही रवैया ऐसा कि केवल आपातकाल ही नहीं लगाया बल्कि अपने शासन का दुरुपयोग करते हुए 100 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाये।
    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं। उन्हें अपनी मनमोहन सरकार के कैबिनेट के निर्णय को चौराहे पर फाड़ने की बात याद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के द्वारा इंदिरा गांधी ने जनता के साथ क्रूरता की पराकाष्ठा की। प्रेस तक की आजादी छीन ली। कांग्रेस के कुकृत्य के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया गया। लाखों लोगों पर झूठे मुकदमे लगाये गये। जबरन नसबंदी करायी गयी। कहा कि कांग्रेस का यही चरित्र आज भी है। झूठ फरेब, भ्रष्टाचार, सदन में हंगामा, असंवैधानिक आचरण, संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना ये सब की पुनरावृत्ति कांग्रेस जब भी अवसर पाती है करने से नहीं चूकती।
    कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर छटपटा रही है। अब सदन में प्रोटेम स्पीकर पर भी हंगामा कर रही। इनके बयान सिलेक्टिव होते हैं। अपने सहयोगियों पर भी कहीं समर्थन तो कहीं प्रबल विरोध का नाटक करते हैं। कहा कि जनता इनके इस चरित्र को समझ चुकी है। इसलिए राहुल गांधी सत्ता में कभी नहीं आ सकते।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60वर्षों से ज्यादा जंगल, पहाड़, गांव, टोलों में रहने वाले गरीब, आदिवासी, दलित, वंचित बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस पाप को जनता के बीच ले जायें, गांव-गांव, टोले, गलियों, घरों तक ले जायें। उन्होंने कहा कि खासकर नयी पीढ़ी को कांग्रेस के काले कारनामों से परिचित कराने की जरूरत है।
    विचार गोष्ठी में आपातकाल के दौरान मीसा कानून के तहत जेल जाने वाले रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्व विधायक राम चंद्र नायक, भगवान प्रसाद, उमाशंकर केडिया, प्रेम मित्तल, राजकुमार गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, शिव गोविंद पांडेय, राधेश्याम अग्रवाल, यतींद्र लाल दास, जगन्नाथ महतो एवं भोला नाथ मिश्रा आपातकाल में आंदोलन कर जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने किया।

    कार्यक्रम में सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, जीतू चरण राम, सीमा पासवान, हेमंत दास, प्रेम मित्तल, दिन दयाल वर्णवाल,केके गुप्ता, राजीव रंजन मिश्रा, रमेश सिंह, सुनील गुप्ता, शोभा यादव, ललित ओझा, संदीप वर्मा, प्रदीप सिन्हा, मुकेश मुक्ता, कृपा शंकर सिंह, अमित सिंह, अरुण झा, राजू सिंह, संजीव साहू, बसंत दास, नीरज सिंह, जितेंद्र पटेल, राहुल चौधरी, गुड्डू सिंह, राम लगन राम, अनीता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, गोपाल सोनी, प्रमोद शाहदेव, सोनू सिंह, रणधीर सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं आपाकाल में जेल यात्रा करने वाले आंदोलनकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में महानगर कार्यालय, रातू रोड से दुर्गा मंदिर चौक तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक मौन जुलूस निकाला गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दिल्ली में मिले केंद्रीय खेल मंत्री से
    Next Article पुलिस ने नक्सली बताकर थाने में पीटा था, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था पेट्रोल, अब पीड़ित को देना होगा पांच लाख का मुआवजा
    shivam kumar

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version