रांची। झारखंड सरकार ने रांची-धनबाद शहरी क्षेत्र में एडीबी के सहयोग से सीवरेज परियोजना का नये सिरे से डीपीआर तैयार करा लिया है। फिलहाल एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से यह परियोजना पूरी कराने का प्रस्ताव है। दोनों शहरों को मिलाकर 5500 करोड़ की योजना तैयार की गयी है। सिर्फ रांची सिवरेज सिस्टम के निर्माण की योजना 3000 करोड़ की अनुमानित है। राजधानी के सभी 53 वार्डों को चार जोन में बांट कर सिस्टम को लगाया जायेगा।
नगर विकास विभाग ने इस काम के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक भी कर चुका है। जुडको के जरिये इसका क्रियान्वयन करवाया जायेगा। यह प्रयास हो रहा है कि जल्द ही एडीबी से इसकी स्वीकृति ली जाये। हालांकि नगर विकास सचिव ने इस संबंध में विश्व बैंक के अधिकारियों से भी वार्ता की है। विश्च बैक के प्रतिनिधियों ने इस पर सकारात्मक रूख अपनाया है। ऐसे में अगर एडीबी से वित्तीय सहायता नहीं मिलती है तो सरकार वर्ल्ड बैंक के वित्तीय सहयोग से परियोजना प्रारंभ कर सकती है।