Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टीम को विश्व विजेता बनाने के साथ द्रविड़ ने कोच के रूप में खत्म किया अपना शानदार सफर
    स्पोर्ट्स

    टीम को विश्व विजेता बनाने के साथ द्रविड़ ने कोच के रूप में खत्म किया अपना शानदार सफर

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2024Updated:June 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। साल 2007 के वनडे विश्वकप में वेस्ट इंडीज की धरती पर सितारों से सजी टीम इंडिया पहले ही राउंड में बाहर हुई तो कप्तान राहुल द्रविड़ की आंखों से आंसू निकल आए थे, शनिवार रात जब उसी सरजमीं पर टीम इंडिया टी-20 विश्वकप विजेता बनी तो कोच राहुल द्रविड़ भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। कोहली ने जब द्रविड़ के हाथों में ट्रॉफी थमाई तो उन्हें पहली बार सार्वजनिक तौर पर खुशी से शोर मचाते देखा गया। इसी शानदार मोड़ पर रोहित शर्मा-विराट कोहली का टी-20 सफर खत्म हुआ और द्रविड़ का टीम इंडिया के मुख्य कोच का कार्यकाल।

    राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में आधिकारिक तौर पर भारत का पूर्णकालिक मुख्य कोच जब बनाया गया तो इसकी यह कहते हुए कड़ी आलोचना हुई कि टेस्ट क्रिकेट के धुरंधर रहे द्रविड़ को तीनों फॉर्मेट का कोच बनाना कहां तक उचित है। कोहली, रोहित जैसे सितारों से भरी टीम इंडिया को द्रविड़ कुशलता से हैंडल कर पाएंगे, इसपर भी गहरा संदेह था। बैकग्राउंड में कोच के रूप में रवि शास्त्री के बेहतर रिकॉर्ड द्रविड़ के लिए अलग चुनौती थे।

    द्रविड़ का कार्यकाल नवंबर 2023 में वनडे विश्वकप के बाद ही खत्म हो गया था लेकिन टीम प्रबंधन ने टी20 विश्वकप तक उन्हें टीम के साथ बने रहने के लिए मना लिया। पिछले तीन वर्षों में अलग-अलग आईसीसी टूर्नामेंट में उन्होंने तीन बार भारत को फाइनल में पहुंचाया और इनमें से एक में शनिवार रात टीम इंडिया चैंपियन भी बनी। द्विपक्षीय सीरीज में द्रविड़ का कार्यकाल शानदार रहा। उनके कार्यकाल के दौरान 17 द्विपक्षीय सीरीज में से भारतीय टीम ने 14 जीती है।

    द्रविड़ की कोचिंग में भारत का पहला आईसीसी टूर्नामेंट 2022 टी-20 विश्वकप था और सेमी फाइनल में पहुंची टीम इंडिया इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी। इसके बाद भारत के सामने 2023 टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल था जहां ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को शिकस्त दी। 2023 वनडे विश्व कप में भारत भले ही फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया हो, लेकिन 11 में से 10 मैच जीत कर भारत टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन टीम रही थी। अब टी-20 विश्व कप में शानदार जीत के साथ द्रविड़ ने कोच के रूप में अपना शानदार सफर बेहद शालीनता के साथ खत्म किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा, मैं हिंदू हूं और अपनी आस्था से प्रेरणा लेता हूं
    Next Article 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता : रोहित की टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version