Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बाल श्रम मुक्ति अभियान में बेहतर कार्य को लेकर पूर्वी चंपारण जिले को मिला प्रथम स्थान
    राज्य

    बाल श्रम मुक्ति अभियान में बेहतर कार्य को लेकर पूर्वी चंपारण जिले को मिला प्रथम स्थान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं बाल श्रम विमुक्ति के लिए किए गए बेहतर कार्य को लेकर जिला को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है।

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने के श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

    इसकी जानकारी देते श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि पूर्वी चंपारण के डीएम द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन से यह संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि रामगढ़वा चिमनी ब्लास्ट के पीड़ितों, आंध्र प्रदेश के बालासुर ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों और गोवा दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को 48 घंटे के अंदर देय अनुदान की राशि का भुगतान किया गया। बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे,उन सभी 20 आवेदनों का ससमय निष्पादन करते हुए पीड़ित परिवारों को लाभ दिलायी गई।

    बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कर्मकार कामगार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 -24 में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 3477 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 3071 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर बाल श्रम उन्मूलन के लिए जिला में धावा दल की टीम बनाकर लगातार छापेमारी कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 107 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। जिसमें पात्र 62 बाल श्रमिकों में से 51 के नाम से देय राशि फिक्स डिपाजिट कराई गई है। और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।

    शेष बच्चे 11 बाल श्रमिकों के लिए राशि की मांग मुख्यालय से की गई है। इस अवधि में 66 नियोजन इकाइयों को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध विधिसंवत कार्रवाई की गई है और उनसे जुर्माने की राशि वसूल की गई है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक जिला में 1392692 असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन किया गया है। इन कार्यो के फलस्वरूप पूर्वी चंपारण जिला को यह सम्मान मिला है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूईएफए यूरो 2024: चोट के कारण क्रोएशिया के खिलाफ मैच से बाहर हुए लापोर्ट
    Next Article रूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कलाधर मंडल होंगे जदयू उम्मीदवार
    shivam kumar

      Related Posts

      रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विधानसभा चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

      July 2, 2025

      बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

      July 2, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      • अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
      • जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
      • मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version