Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमीन दलाल कमलेश के ठिकाने पर इडी का छापा, एक करोड़ नगद और एक सौ गोलियां बरामद
    Top Story

    जमीन दलाल कमलेश के ठिकाने पर इडी का छापा, एक करोड़ नगद और एक सौ गोलियां बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2024Updated:June 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। जमीन फर्जीवाड़ा मामले की जांच कर रही इडी ने राजधानी के चर्चित जमीन दलाल कमलेश के ठिकानों पर शुक्रवार को दबिश दी। जानकारी के अनुसार छापे में एक करोड़ नगद और एक सौ कारतूस की बरामदगी हुई है। भूमि घोटाला मामले में कमलेश को इडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। समन पर उपस्थित होने के बदले वह फरार चल रहा था।

    इडी की टीम ने कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट में कमलेश के फ्लैट में सुबह छापा मारा। उसने यह फ्लैट किराये पर ले रखा है। इसके अलावा कमलेश से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी इडी की अलग-अलग टीम पहुंची। जमीन माफिया कमलेश रांची में पुलिस के कुछ अधिकारियों के संरक्षण में सरकारी जमीन पर कब्जे का बेरोक-टोक धंधा करता है। बाद में उसने अपने काले कारनामे में अंचल अधिकारियों को भी शामिल कर लिया। पुलिस और अंचल अधिकारियों की मिलीभगत से महज सात साल में ही उसने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है।

    आदिवासी जमीन पर जबरन जेसीबी लेकर पहुंचा तो गया जेल
    कांके थाना पुलिस ने रिवर व्यू गार्डन के मालिक और जमीन दलाल कमलेश को अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया था। उस समय वह कांके के चामा नगड़ी में एक आदिवासी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से जेसीबी लेकर पहुंचा था। जमीन मालिक की सूचना पर पुलिस ने कमलेश के साथ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। मूल रूप से जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुईंयाडीह निवासी कमलेश का रांची में कोकर के चेशायर होम रोड में अपना मकान है।

    इसके अलावा कमलेश पर कांके स्थित लॉ कॉलेज से सटे रिंग रोड के किनारे करीब 25 एकड़ गैरमजरुआ जमीन पर रिवर व्यू प्रोजेक्ट खड़ा करने का आरोप है। उसने फर्जी दस्तावेज के सहारे लॉ कॉलेज और जुमार नदी की 20.59 एकड़ जमीन हड़प ली थी। उस पर मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया जा रहा था। कांके के तत्कालीन सीओ के निर्देश पर 27 नवंबर 2020 को कांके अंचल अधिकारी ने एफआइआर दर्ज करायी, जिसमें लॉ यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित रिंग रोड से सटी जुमार नदी, गैरमजरुआ जमीन और बीएयू की अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। मामले ने जब तूल पकड़ा, तो जांच एसीबी को सौंप दी गयी। एसीबी जांच में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है।

    हर दल में पहुंच है कमलेश की
    कमलेश का राजनीतिक रसूख भी है। वह हर दल में ऊंची पहुंच रखता है। कमलेश ने पत्रकारिता में भी हाथ आजमाया है। उसने फोटोग्राफर से करियर की शुरूआत की। कुछ दिन बाद रांची आ गया। इसके बाद कुछ पुलिस अधिकारियों से उसका संपर्क हुआ, तो वह सरकारी जमीन पर कब्जा करने लगा। कांके के चामा में पुलिस हाउसिंग सोसाइटी के लिए जमीन लेने और पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की उस सोसाइटी में जमीन के मामले में भी वह संदिग्ध रहा है। कमलेश राजधानी और आसपास में आयोजित होनेवाली हाइ प्रोफाइल पार्टियों में शामिल होता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन ब्रोकर शेखर कुशवाहा से और चार दिनों तक पूछताछ करेगी इडी
    Next Article झारखंड में मानसून से पहले बारिश का दौर शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version