Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अकीदत के साथ मस्जिदों और ईदगाह में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
    राज्य

    अकीदत के साथ मस्जिदों और ईदगाह में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। अररिया जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में ईद उल अजहा अर्थात कुर्बानी का पर्व बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मौके पर भारी संख्या में ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों को भीड़ उमड़ी। बकरीद को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही लोगों में चहल पहल दिखा। सुबह से ही नए कपड़े पहन छोटे-छोटे बच्चों के साथ ईदगाह मैदान एवं मस्जिद की ओर बकरीद की नमाज के लिए जाते हुए लोग नजर आए।

    बकरीद के मौके पर फारबिसगंज में काफी रौनक देखी गई। शहर के काली मेला के समीप स्थित ऐतिहासिक करबला ईदगाह मैदान, किरकिचिया पंचायत के कूढ़ेली ईदगाह, हरिपुर ईदगाह, भागकोहलिया पंचायत के मियां हाट के समीप अवस्थित ईदगाह, सैफगंज ईदगाह सहित अन्य ईदगाह के अलावा शहर के अहले सुन्नत मदीना जामा मस्जिद गुदरी मुहल्ला, जामा मस्जिद पोखर बस्ती में मुस्लिम भाईयों ने ईद उल अजहा की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की।

    ऐतिहासिक करबला ईदगाह के मैदान में शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने पहुंच कर नमाज अदा की वऔर नमाज अदा करने के बाद अल्लाह के सामने हाथ फैला कर सुख समृद्धि, अमन, शांति आपसी भाईचारा, हर प्रकार के जमीनी व आसमानी बलाओ से बचाने के लिए दुआएं की। नमाज अदा करने व ईमाम साहब के द्वारा पढ़े जाने वाले खुतबा को सुनने के बाद अल्लाह के सामने हाथ फैला कर दुआ मांगने के उपरांत मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।नमाज अदायगी के बाद रीति रिवाज और परंपरा के अनुसार पशुओं की कुर्बानी दी गई।

    ईदगाह करबला मैदान में हिदू भाई के अलावा शहर के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने पहुंचकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। नमाज अदा करने से पूर्व ही कई हिदू लोग एवं जनप्रतिनिधि इदगाह करबला के मुख्य गेट के पास खड़े नजर आए। जैसे ही लोग नमाज अदा करते बाहर निकलने शुरू हुए हिदू समाज के लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।बकरीद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।अररिया सदर अनुमंडल क्षेत्र में सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सदर एसडीएम के साथ सुरक्षा का कमान थामे हुए था तो फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में एसडीएम शैलजा पांडे और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सहित संबंधित क्षेत्र के थाना पुलिस मुस्तैद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय तीरंदाज भजन कौर ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण, पेरिस कोटा हासिल किया
    Next Article रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़ने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी: योगी आदित्यनाथ

      July 31, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, विभिन्न मुद्दों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version