Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»हार की आशंका से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने यूरोपीय संसद भंग की
    दुनिया

    हार की आशंका से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने यूरोपीय संसद भंग की

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्ट्रासबर्ग (फ्रांस)। यूरोपीय यूनियन के संसदीय चुनाव में हार की आशंका की वजह से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने संसद भंग कर मध्यावधि चुनाव का आह्वान कर दिया है। बेल्जियम की सत्तारूढ़ पार्टी की इस चुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डीक्रू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    यूरोपीय यूनियन के संसदीय चुनाव छह से नौ जून के बीच हुए। इस चुनाव में लगभग 40 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। चुनाव की शुरुआत छह जून को नीदरलैंड में मतदान के साथ शुरू हुई। इस दौरान फ्रांस, इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इस्टोनिया, लिथुआनिया और स्वीडन जैसे तमाम यूरोपीयन देशों में भारी मतदान हुआ।

    यूरोपीय संसद दरअसल यूरोपीय लोगों और यूरोपीय संघ की संस्थाओं के बीच संपर्क स्थापित करने की सीधी कड़ी है। यह दुनिया की अकेली सीधी चुनी हुई अंतरराष्ट्रीय सभा है। इसमें संसद के सदस्य यूरोपीय संघ के नागरिकों के हितों की बात करते हैं। मेंबर ऑफ यूरोपियन यूनियन (एमईपी) सदस्य देशों की सरकारों के साथ मिलकर नए-नए कानून बनाते हैं। वे अंतरराष्ट्रीय मसलों पर फैसला लेते हैं। यह सदस्य क्लाइमेट चेंज और रिफ्यूजी पॉलिसी का बजट तय करते हैं।

    यह चुनाव पोस्टल बैलेट से कराए जाते हैं। ईयू के लिए हर देश से चुने जाने वाले सदस्यों की संख्या उस देश की आबादी पर निर्भर करती है। 2019 के यूरोपीय संसद के चुनाव में 751 प्रतिनिधियों को चुना गया था। अधिकतर सदस्य देशों में मतदान की तय उम्र 18 साल है। लेकिन 2022 में बेल्जियम में इसे घटाकर 16 साल कर दिया गया था। जर्मनी, माल्टा और ऑस्ट्रिया में भी 16 साल तक की उम्र के लोग वोट कर सकते हैं। ग्रीस में मतदान की तय उम्र 17 साल है। अधिकतर देशों में चुनाव लड़ने की उम्र 18 साल, जबकि इटली और ग्रीस में 25 साल है।

    यह चुनाव हर पांच साल में चार दिन की अवधि के दौरान कराए जाते हैं। इसकी वजह है कि अलग-अलग यूरोपीय यूनियन के देश अपने-अपने तौर-तरीकों से मतदान का आयोजन करते हैं। कई देशों में चुनाव एक ही दिन में पूरा करा दिया जाता है लेकिन कई देशों में इसमें एक से अधिक दिन का समय लगता है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संसद के चुनाव में मतदाताओं ने बड़े पैमाने पर मध्यमार्गियों का समर्थन किया है। फ्रांस और जर्मनी में दूरदराज के क्षेत्रों में सत्तारूढ़ पार्टियों को झटका लगा है। रविवार देररात सार्वजनिक किए गए आंशिक नतीजों से साफ हुआ है कि मध्यमार्गी राजनीतिक समूह को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलमगीर आलम ने मंत्रिपद और सीएलपी से दिया इस्तीफा
    Next Article पाकुड़ के 2 गांव में फैला डायरिया, करीब 30 लोग बीमार; स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version