Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा, झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार: बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा, झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार: बाबूलाल

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीएम और स्पीकर नहीं बचा पाये इंडी एलायंस की लाज: बाउरी
    रांची। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनंदन गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर मुहर लगाकर आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है। कहा कि जनता ने नौ सीट पर जीत दिला कर एनडीए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है। जनता ने 50 से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत दिलायी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की उपलब्धियों के समर्थन में है। भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण में आकंठ डूबी राज्य की ठगबंधन सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम सब को अभी आराम नहीं करना है। हमें तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए को मजबूत बनाना है।

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, परिवारवाद के खिलाफ है। लोकसभा चुनाव में उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं, लेकिन लक्ष्य बड़ा रहने के कारण कम महसूस हो रहा है। चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपनी विधानसभा सीट पर इंडी एलायंस की लाज नहीं बचा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष से डरते नहीं और मजबूत होते हैं। आगे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने परिश्रम से कमी की भरपाई कर देंगे। उन्होंने कहा कि गलत नैरेटिव सेट कर इंडी एलायंस ने जनता को दिग्भ्रमित किया है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी विश्राम का समय नहीं है। हमें संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सक्रिय रखते हुए झारखंड में भी मजबूत सरकार के संकल्प को पूरा करना है। जब-जब भाजपा सरकार बनी, विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारा गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक राज्य की भ्रष्ट सरकार को हटा नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार भी बढ़ा है और जन समर्थन भी। इस चुनाव में भी भाजपा को पिछले चुनाव से ज्यादा मत प्राप्त हुए। भाजपा को देश भर में 23 करोड़ 64 लाख रिकॉर्ड वोट मिले हैं।

    कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
    सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, विद्युत वरण महतो, वीडी राम, संजय सेठ, ढुल्लू महतो, मनीष जयसवाल, कालीचरण सिंह, समीर उरांव, सीता सोरेन, गीता कोड़ा, ताला मरांडी, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, बिरंची नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी, अनंत ओझा, नवीन जयसवाल, नीरा यादव, राज सिन्हा, रणधीर सिंह, किशुन दास, नारायण दास, कोचे मुंडा समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुनियाभर से मोदी को मिल रही शुभकामनाओं का सिलसिला जारी
    Next Article लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीजीपी
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version