अमेठी। मुंशीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत जामो–भादर मार्ग पर कार और बुलेट मोटर साइकिल की टक्कर में चार लोगों की जान चली गयी। हादसे में चार लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर जामों की तरफ से आ रहे बुलेट से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

मृतकों की पहचान सुलतानपुर जनपद के कोटवा निवासी दिलशाद की पत्नी शबनम (35), अमेठी निवासी वंदना पांडेय, दुर्गेश उपाध्याय और चौथे मृतक का नाम पता अज्ञात है। वहीं, घायलों में निसरत जहां पत्नी तैमूर, रईस बनो पत्नी अकबर, शाहनूर पत्नी इरशाद अहमद, और तराना पुत्री दिलशाद अहमद है। ये सभी सुलतानपुर के कोटवा के रहने वाले हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भादर चौराहे पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। साथ ही घायल तीन लोगों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। संपूर्ण प्रकरण में जांच और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version