Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा, एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद
    Top Story

    रांची में मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा, एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद

    adminBy adminJune 3, 2024Updated:June 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी में मंगलवार को होने वाले मतगणना को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। साथ ही पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पूरे पंडरा बाजार परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

    सुरक्षा के लिए रांची जिले के अलावा सीआरपीएफ जवानों को भी लगाया गया है। इसके लिए अतिरिक्त एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ तीन आईपीएस स्तर के अधिकारी, दो डीएसपी और छह इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। दो घेरे की सुरक्षा का जिम्मा जिला बल और एक घेरा जैप के जिम्मे रहेगा। चौथे घेरे मतगणना स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों की होगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र के आसपास और शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गयी है।

    इस संबंध में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हर तरफ चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरे मतगणना प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट रहेंगे। गहन जांच के बाद ही कोई भी मतगणना स्थल तक जा पाएगा। मतगणना स्थल पर अधिकारियों और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के लिए जो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर हिदायत दी गयी है कि भीड़ जुटने की स्थिति में उन्हें दूर रखा जाएगा। पंडरा बाजार समिति के मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशियों और उनके एजेंट्स को प्रवेश करने दिया जाएगा।

    रांची के पंडरा बाजार समिति प्रांगण में लोकसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पंडरा इलाके की रूट में बदलाव किया गया है। चूंकि, मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में लोग पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पर पहुंचते हैं।प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक एसपी ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। इसके अनुसार शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक पंडरा इलाके में भारी वाहनों की नो एंट्री होगी। एक ओर तिलता मोड़ तो दूसरी ओर पिस्का मोड़ पर भारी वाहनों (मालवाक ट्रक व अन्य) के रूट डायवर्ट किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रेंच ओपन: पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ग्रिगोर दिमित्रोव, ह्यूबर्ट हर्काज़ को हराया
    Next Article फ्रेंच ओपन: केवल 40 मिनट में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में पहुंची स्विएटेक
    admin

      Related Posts

      कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है: मंत्री

      June 22, 2025

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा

      June 22, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version