Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल पर हिजबुल्ला का ताबड़तोड़ हमला
    दुनिया

    इजराइल पर हिजबुल्ला का ताबड़तोड़ हमला

    shivam kumarBy shivam kumarJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एयर डिफेंस सिस्टम ने कई रॉकेट को हवा में नष्ट किया

    यरुशलम। ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इजराइल पर लगातार तीसरे दिन राकेटों से ताबड़तोड़ हमला किया। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 35 राकेटों में से अधिकांश को मार गिराया। हालांकि कुछ रॉकेट ने इजरायल को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद इजराइली लड़ाकू विमानों और टैंकों ने लेबनान के हिजबुल्ला के कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए। इन हमलों में दो लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की सूचना है।

    ताजा हमले में हिजबुल्ला ने इजराइल के सीमावर्ती शहर किरयात शिमोना और सीमा के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। लेकिन सीमावर्ती शहर को महीनों पहले ही खाली कराए जाने से वहां पर कोई जन हानि नहीं हुई। हमले से कई भवनों और कारों को नुकसान हुआ है।

    इससे पहले मंगलवार को इजराइली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर के मारे जाने के बाद से सशस्त्र संगठन इजरायल पर लगातार राकेट हमले कर रहा है। आठ अक्टूबर, 2023 से जारी इजरायल और हिजबुल्ला की लड़ाई में 300 से ज्यादा हिजबुल्ला लड़ाके और 18 इजरायली सैनिक मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त दोनों पक्षों के 90 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं। हिजबुल्ला हमास के समर्थन में इजराइल पर अक्टूबर 2023 से हमले कर रहा है।

    गाजा में शुक्रवार को भी इजराइली हमले जारी रहे। इन हमलों में 34 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इस बीच हमास ने कहा है कि रफाह में इजराइल के हवाई हमले में दो इजराइली बंधक मारे गए हैं। हमास ने कहा है कि 120 बंधक अभी उसके पास हैं। लेकिन इनमें से कितने जीवित हैं, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरवीना टंडन का फर्जी रोड रेज वीडियो शेयर करने वाले के खिलाफ एक्शन, किया मानहानि का दावा
    Next Article जी-7 नेताओं ने शिखर सम्मेलन में मानव तस्करी रोकने पर दिया जोर
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

      May 18, 2025

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version