Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्कूल मंदिरों के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट को लाइसेंस ना दें : हाइकोर्ट
    Top Story

    स्कूल मंदिरों के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट को लाइसेंस ना दें : हाइकोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अफीम की खेती को हर हाल में नष्ट किया जाये
    -रांची शहर में अफीम, चरस, गांजा की रोकथाम के लिए अभियान चलायें
    रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने स्कूल एवं मंदिर के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट चलाये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी जगहों पर बार एवं रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति न दी जाये। लाइसेंस के टर्म एवं कंडीशन के तहत रात 12:00 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुला नहीं रखना चाहिए। मोराबादी स्थित रूइन हाउस (बार एवं रेस्टोरेंट) को सुबह चार बजे तक भी खुला देखा गया है।

    कोर्ट ने राजधानी रांची के मोरहाबादी में रूइन बार एंड रेस्टोरेंट के देर रात तक खुले रहने एवं चुटिया स्थित एक्सट्रीम बार में डीजे चलाने वाले युवक की गोली मार कर हत्या की घटना को संज्ञान में लेते हुए रांची डीसी, रांची एसएसपी और उत्पाद आयुक्त को कोर्ट में तलब किया। कोर्ट के आदेश के आलोक में ये तीनों अधिकारी कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। कोर्ट ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जतायी कि रात 12:00 के बाद भी रांची शहर के बार एवं रेस्टोरेंट खुले रहते हैं। कोर्ट ने मौखिक कहा कि संबंधित थाना के इंस्पेक्टर अगर इन बार एवं रेस्टोरेंट पर निगरानी रखते तो बार में गोलीबारी की घटना नहीं होती। पुलिस को रात में बार एवं रेस्टोरेंट में लगातार गश्त लगाने की जरूरत है, इससे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी।

    कोर्ट ने कहा कि आज मोहल्लों के आसपास बार एवं रेस्टोरेंट खुल गये हैं, जिससे महिलाओं को घर से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। मामले में कोर्ट ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के अधिवक्ता से कहा कि सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश करें कि झारखंड के किन-किन जिलों में अफीम की खेती हो रही है और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई करें। कोर्ट ने रांची एसएसपी से कहा कि रांची शहर में ड्रग्स यथा अफीम, चरस, गांजा की रोकथाम पर अभियान चलायें।

    कोर्ट ने मौखिक कहा कि अगर पुलिस चाहे तो ड्रग सप्लायर को आसानी से पकड़ सकती है। कोर्ट ने अगली सुनवाई में रांची एसएसपी को ड्रग्स की रोकथाम में विफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी। बता दें कि खूंटी में अफीम के फसलों को नष्ट करने एवं झारखंड में अफीम, चरस, गांजा आदि ड्रग्स के कारोबार में लगातार वृद्धि पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरोड़ों की राशि खर्च की गयी, तो फिर बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई: हाइकोर्ट
    Next Article नशे के सौदागरों के खिलाफ रांची पुलिस को मिली कामयाबी, करीब एक करोड़ का डोडा जब्त
    shivam kumar

      Related Posts

      स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में

      August 6, 2025

      झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

      August 6, 2025

      प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version