Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अररिया के इस स्कूल में 16 वर्षो से नहीं हैं अंग्रेजी-गणित-विज्ञान समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक
    राज्य

    अररिया के इस स्कूल में 16 वर्षो से नहीं हैं अंग्रेजी-गणित-विज्ञान समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक

    adminBy adminJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फारबिसगंज/अररिया। अररिया जिला के जोकीहाट में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दभड़ा में 16 वर्ष बाद भी गणित-विज्ञान- अंग्रेजी समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक नहीं हैं। इस कारण से यहां के बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय है।

    छात्रों के माता-पिता इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही मानते हैं। छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं के लिए सिर्फ एक शिक्षक सामाजिक विज्ञान में हैं। अभिभावकों ने बताया कि सोशल साइंस तो बच्चे अपने से पढ़कर भी तैयारी कर लेता है, लेकिन गणित, विज्ञान, इंग्लिश, संस्कृत विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रहा है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में बीपीएससी द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की गई। लेकिन हमारे स्कूल में नहीं हुई। यहां से दूसरा विद्यालय चार किलोमीटर दूर है। इसे 2008 में विद्यालय को उत्क्रमण मध्य विद्यालय बनाया गया था। लेकिन तब से आजतक कोई साइंस और मैथ के शिक्षक नहीं है। पंचायत के मुखिया ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की।

    इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र बिहारी ने बताया कि हमने शिक्षक कमी की सूचना अधिकारी को दिए हैं। इस विद्यालय में कुल 415 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। कक्षा छह से आठ में 222 छात्र-छात्राएं हैं। 222 बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अधर में लटका है। इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) शिवनारायण सुमन ने कहा कि इस मामले में जानकारी मिली है। हम वरीय अधिकारियों से मिलकर इसकी जानकारी देंगे और शिक्षकों की कमी को पूरा करने पूरी कोशिश किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री दिलीप जायसवाल ने अररिया से भाजपा सांसद को दी बधाई
    Next Article नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह

      October 17, 2025

      पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा

      October 17, 2025

      सिकटी की निर्वाची पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा

      October 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पैसों का लालच देकर वोट लेना चाहेगी पूंजीपति पार्टी, सतर्क रहें: हेमंत सोरेन
      • सरकार की सेहत पर भले असर ना हो, लेकिन भ्रष्टाचार और लूट-खसोट के खिलाफ वोट करें: बाबूलाल मरांडी
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार विनय सिंह की याचिका की खारिज
      • बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह
      • पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version