Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आईटीआई के विद्यार्थियों को आधुनिक ट्रेड की पढ़ाई करने का मिलेगा मौका
    राज्य

    आईटीआई के विद्यार्थियों को आधुनिक ट्रेड की पढ़ाई करने का मिलेगा मौका

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थी सितंबर माह से पढ़ेंगे अब दो नए ट्रेड

    – आईटीआई मुरादाबाद के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने दी जानकारी

    मुरादाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरादाबाद के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने शुक्रवार को बताया कि आईटीआई के विद्यार्थियों को अब पारंपरिक ट्रेड से हटकर आधुनिक ट्रेड की पढ़ाई करने का भी मौका मिलेगा। इसके अंतर्गत टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल सरीखे नए पाठ्यक्रम का संचालन होगा।

    सितंबर माह में शुरू होने वाले नए सत्र से इसकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रधानाचार्य का कहना है कि एक-दो दिन में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। प्रदेश सरकार और टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड यानी टीटीएल के मध्य हुए समझौते में आईटीआई मुरादाबाद को चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक वर्कशॉप, ऑटोमेटिक मशीनों और उपकरणों, ई-कंटेंट, साफ्टवेयर विकास आदि से संबंधित पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इसे देखते हुए संस्था में दोनों ट्रेड के लिए कार्यशालाओं का निर्माण किया गया है। दोनों ट्रेड में करीब 24-24 सीटों पर दाखिले होंगे, जबकि नए सत्र के लिए आईटीआई की कुल 12 ट्रेड में चार सौ सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किए जाएंगे।

    आईटीआई मुरादाबाद प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बताया कि दोनों ट्रेड में इसी सत्र से पढ़ाई करवाई जाएगी। अभी ट्रेड की मान्यता की फाइल चल रही है। संभवतः यह ट्रेड एनसीवीटी (नेशनल काउंसलिंग फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) के अंतर्गत संचालित होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू
    Next Article उप्र में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version